Search

 
 
 

जमशेदपुर : भाजपा के नए जिलाध्यक्ष का पार्टी कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

 
Jamshedpur (Ratan Singh) : सुधांशु ओझा को भाजपा जमशेदपुर महानगर का नया अध्यक्ष बनाए जाने से उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है. मंगलवार को जिला कार्यालय में नए महानगर अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया. समर्थकों ने ढोल नगाड़ों के साथ सुधांशु ओझा का स्वागत किया और उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया. बता दें कि लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने पूरे प्रदेश भर में नए जिला अध्यक्ष और प्रभारियों की नियुक्ति की है. सुधांशु ओझा को जमशेदपुर महानगर का अध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थकों में हर्ष का माहौल है. इसी के तहत जिला भाजपा कार्यालय में उत्साह दिखाई दिया. महानगर अध्यक्ष बनाए जाने पर सुधांशु ओझा ने बताया कि पार्टी ने जो उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा के साथ करेंगे. नए और पुराने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर पार्टी को मजबूत बनाने के साथ-साथ आगामी चुनाव में भारी बहुमत से पार्टी को जीत दिलाएंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-complaint-to-bdo-about-disturbances-in-abus-residence/">जमशेदपुर

: अबुआ आवास में गड़बड़ी की बीडीओ से की शिकायत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही