Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : शिक्षक पुरस्कार से नवाजे जाएंगे प्रखंड व जिला के शिक्षक

Advertisement
Advertisement
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/TEACHER-CARTOON.jpg"

alt="" width="275" height="183" /> Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : इस वर्ष पांच सितंबर को शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड सरकार उत्कृष्ट शिक्षकों को पुरस्कृत करेगी. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है. शिक्षक दिवस के अवसर पर प्रखंड, अनुमंडल, जिला तथा राज्य स्तर पर शिक्षक पुरस्कृत किए जाएंगे. प्रखंड स्तर पर प्राथमिक शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा. शिक्षक पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए जा रहे है. आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि की घोषणा भी कर दी गई है. इस पुरस्कार के लिए प्रखंड से जिला स्तर तक के शिक्षकों का चयन किया जाएगा. जिला स्तर के लिए आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त, अनुमंडल स्तर के लिए 24 अगस्त और प्रखंड स्तर के लिए 20 अगस्त निर्धारित की गई है. पुरस्कार की राशि भी तय कर दी गई है. इसे भी पढ़ें : गालूडीह">https://lagatar.in/galudih-youth-organized-a-matki-burst-program-in-putru/">गालूडीह

: पुतरु में युवकों ने मटकी फोड़ कार्यक्रम का आयोजन
प्रखंड स्तर के शिक्षक को 10 हजार, अनुमंडल स्तर के शिक्षक को 20 हजार, जिला स्तर के शिक्षक को 50 हजार और राज्य स्तर पर शिक्षक को 1 लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया जाएगा.इसके लिए मापदंड भी निर्धारित किए गए है. प्रखंड स्तर के 264, अनुमंडल स्तर के लिए 45, जिला स्तर के लिए 24 और राज्य स्तर के लिए 3 शिक्षकों का चयन किया जाएगा. पुरस्कार के लिए वैसे शिक्षकों का ही चयन किया जाएगा. जिनकी छवि स्वच्छ है और जिन्होंने आईसीटी, शिक्षा में नवाचार, रिजल्ट में सुधार आदि में बेहतर प्रदर्शन किया हो. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही