Search

 
 
 

जमशेदपुर : बागबेड़ा बड़ौदा घाट में रक्तदान शिविर 15 अगस्त को

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : स्व. बीडी मंडल की पांचवीं पुण्यतिथि पर रेलवे को-ऑपरेटिव सोसाइटी की ओर से 15 अगस्त को रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए सोसाइटी की ओर से तैयारियां जोरों पर है. इस वर्ष लगातार पांचवीं बार यहां रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है. शिविर को सफल बनाने के लिए आसपास के क्षेत्रों में लोगों को इसकी जानकारी दी जा रही है. साथ ही रक्तदान के फायदे के बारे में लोगों को जागरूक किया जा रहा है. शिविर के संयोजक अरुण कुमार ने बताया कि जल्दी आसपास के क्षेत्रों में घर-घर जाकर रक्तदान करने के लिए लोगों से आग्रह किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-byahut-kalwar-society-will-celebrate-balabhadra-puja-on-september-4/">आदित्यपुर

: ब्याहुत कलवार समाज चार सितंबर को मनाएगा बलभद्र पूजा

कोविड-19 प्रोटोकॉल का किया जाएगा पालन

अरूण कुमार ने बताया कि शिविर का आयोजन बागबेड़ा बड़ौदा घाट स्थित सहकारिता भवन में किया जाएगा. यहां कोविड-19 के सभी प्रोटोकॉल का पूर्ण रूप से पालन किया जाएगा. उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि वे कोविड-19 प्रोटोकॉल का अवश्य पालन करें. उन्होंने बताया कि 15 अगस्त को रक्तदान शिविर सुबह 9.30 बजे प्रारंभ हो जाएगा, जो शाम 5 बजे तक चलेगा. इस दौरान रक्तदाताओं को सम्मानित भी किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-7-30-lakh-laborers-have-registered-for-e-shramik-card/">गिरिडीह

: 7.30 लाख मजदूरों ने कराया ई श्रमिक कार्ड के लिए निबंधन   
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही