Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा छठघाट पर डूबे बिष्टो का शव बरामद

 
Jamshedpur : कदमा थाना क्षेत्र के उलियान अनिल सूरपथ रामजी सूरपथ में बुधवार को नदी में डूबे बिष्टो सिंह सरदार (40) का शव दूसरे दिन गुरुवार की दोपहर पुलिस ने बरामद कर लिया है. उसके शव पर मछुआरे की नजर पड़ी थी. इसके बाद घटना की जानकारी कदमा पुलिस को दी गयी थी. पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजने की तैयारी कर रही है. इसे भी पढ़ें : डालटनगंज">https://lagatar.in/order-of-fir-against-two-si-and-munshi-of-daltonganj-city-police-station-know-the-whole-matter/">डालटनगंज

शहर थाना के दो SI और मुंशी के खिलाफ FIR का आदेश, जानें पूरा मामला

बुधवार की शाम डूब गया था बिष्टो

बिष्टो के बारे में बताया गया कि उसने कदमा छठघाट पर बुधवार की शाम 4 बजे शराब पिया था. इसके बाद वह नदी में तैरकर उसपार जा रहा था. इस बीच वह आधे रास्ते से ही वापस लौटने लगा था. थक जाने के कारण वह नदी में ही डूब गया. सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों को लगाकर उसकी तलाश भी की थी, लेकिन कुछ पता नहीं चला था.

मजदूरी करता था बिष्टो

बिष्टो के बारे में बताया गया कि वह उलियान मोड़ शीतला मंदिर स्टैंड के पास मजदूरी करने के साथ-साथ गाड़ी चलाने का भी काम करता था. उसके घर में पत्नी के अलावा दो बच्चे हैं. घटना के बाद से परिवार के सदस्यों को रो-रोकर बुरा हाल है. अब उसका घर परिवार कैसे चलेगा यह सोचकर पत्नी परेशान है. इसे भी पढ़ें : दिलेर">https://lagatar.in/encounter-specialist-pk-singh-is-bold-and-fearless-so-far-more-than-3-dozen-have-been-killed/">दिलेर

और बेखौफ हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पीके सिंह, अब तक 3 दर्जन से ज्यादा को कर चुके हैं ढेर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही