Search

 
 
 

आसंगी चेक डैम में डूबे दूसरे छात्र का शव भी मिला, आदित्यपुर में पसरा मातम

आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूबे दूसरे छात्र का शव भी रविवार सुबह बरामद कर लिया गया. उसकी पहचान कल्पनापुरी निवासी उत्सव राज के रूप में हुई है. इससे पहले शनिवार को एस टाइप निवासी लव का शव गोताखोरों की मदद से निकाला गया था. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
 

Adityapur :  आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में नहाने के दौरान डूबे दूसरे छात्र का शव भी रविवार सुबह बरामद कर लिया गया. उसकी पहचान कल्पनापुरी निवासी उत्सव राज के रूप में हुई है. इससे पहले शनिवार को एस टाइप निवासी लव का शव गोताखोरों की मदद से निकाला गया था. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 


जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब एक बजे उत्सव राज और लव नहाने के लिए आसंगी चेक डैम पहुंचे थे. नहाने के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गए और डूब गए. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची. काफी प्रयास के बाद शनिवार को लव का शव बरामद कर लिया गया, जबकि उत्सव की तलाश देर रात तक जारी रही.


रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने चेक डैम के पानी में एक शव तैरता हुआ देखा. इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकाला, जिसकी पहचान उत्सव राज के रूप में हुई. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया.


इस दर्दनाक हादसे से दोनों छात्रों के परिवारों में मातम छा गया है. पूरे इलाके में शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि आसंगी चेक डैम में पहले भी कई हादसे हो चुके हैं.

 

लेकिन अब तक न तो चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं और न ही सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग की गई है. ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए चेक डैम पर जल्द से जल्द सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही