Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर: फांसी के फंदे से लटका मिला सुरक्षा गार्ड का शव.

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : फांसी के फंदे से लटका मिला सुरक्षा गार्ड का शव बरामद हुआ है. गार्ड का शव बर्मामाइंस थाना अंतर्गत डिस्पेंसरी रोड में स्थित एसआईएस कंपनी के ऑफिस से बरामद हुआ है. सुरक्षा गार्ड की पहचान मंदीप कुमार के रूप में हुई है. मंदीप बर्मामाइंस के केबुल बस्ती में रहता था. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारा गया. परिजनों ने मंदीप के सहकर्मियों पर उसकी हत्या कर शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है.पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें - रांची">https://lagatar.in/in-ranchi-one-nation-one-ration-card-scheme-is-applicable-only-on-paper-outside-beneficiaries-are-not-getting-food-grains/93565/">रांची

में केवल कागजों पर लागू है ‘वन नेशन-वन राशन कार्ड’ स्कीम, बाहरी लाभुकों को नहीं मिल रहा खाद्यान्न

बिहार का रहने वाला था सुरक्षा गार्ड

मंदीप मूल रूप से बिहार के गोपालगंज का रहने वाला था. केबुल बस्ती में वह अपने चाचा शिवजी यादव के साथ रहता था. उसके पिता का 2005 में निधन हो चुका है. जबकि मां और बहन गांव में रहते हैं. उसकी मौत की जानकारी उसकी मां और बहनों को दे दी गई है. इसे भी पढ़ें -नगर">https://lagatar.in/municipal-bodies-took-plans-less-than-approved-amount-of-15th-finance-commission/93560/">नगर

निकायों ने ली 15वें वित्त आयोग की स्वीकृत राशि से कम योजनाएं, बची राशि के लिए मांगा गया प्रस्ताव

रात में ड्यूटी पर गया था

मृतक के चाचा ने पुलिस को बताया कि उनके भतीजे को किसी प्रकार की परेशानी नहीं थी.सोमवार की रात 9:30 बजे खाना खाकर वह ड्यूटी पर गया था. करीब रात 2 बजे उसके कुछ सहकर्मी घर पहुंचे. उन्हें बताया गया कि उनके भतीजे की स्थिति खराब है. वे जब भतीजे के ऑफिस पहुंचे तो भतीजा फंदे से लटकता मिला. परिजनों ने आरोप लगाया कि भतीजे के कार्यशैली से उसके कुछ सहकर्मी नाराज थे. ड्यूटी के दौरान उसके कुछ सहकर्मी सोए रहते थे. इसकी तस्वीर खींच भतीजे ने कंपनी के मालिक को दिया था. इस बात की जानकारी भी भतीजे ने उन्हें दी थी.ऐसे में आशंका है कि उसके सहकर्मियों ने ही मंदीप की हत्या की है. इसे भी पढ़ें -वकीलों">https://lagatar.in/effect-of-virtual-court-on-lawyers-fees-clients-wanting-to-pay-less-fees/93541/">वकीलों

की फीस पर पड़ रहा वर्चुअल कोर्ट का असर, कम फीस देना चाह रहे हैं क्लाइंट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही