Search

 
 
 

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स में बोनस आज, लगभग 13% मिलेगा, 300 अस्थायी होंगे स्थायी

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा मोटर्स में बोनस समझौते पर अब से कुछ देर में हस्ताक्षर हो जाएगा. संभावना जताई जा रही है कि कर्मचारियों को 12.5 से 13 प्रतिशत के बीच बोनस मिलेगा. इसके अलावा लगभग 300  अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाएगा. कंपनी अधिकारियों एवं यूनियन महामंत्री आरके सिंह, अध्यक्ष गुरमीत सिंह उक्त समझौते पर हस्ताक्षर करेंगे. बोनस वार्ता अंतिम दौर में है. सूत्रों ने बताया कि बोनस पर सहमति बन चुकी है. इसे भी पढ़ें : पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-said-before-the-special-session/">पीएम

मोदी बोले, विशेष सत्र छोटा, लेकिन मूल्यवान है, संसद की कार्यवाही शुरू
अब महज औपचारिकता पूरी करनी है तथा उसे सार्वजनिक करना है. वहीं कमेटी मेंबर बैंड बाजा, फूल-माला आदि लेकर तैयार यूनियन के अध्यक्ष एवम् महासचिव के स्वागत करने के तैयार है. मजदूरों को यह संदेश दिया गया है कि यूनियन ने समय रहते प्रबंधन पर दवाब बनाकर बोनस समझौता कराने में सफल हुआ. उम्मीद जताई जा रही है कि 12.5 से 13 प्रतिशत बोनस एवं लगभग 300 अस्थायी कर्मचारियों को स्थाई किया जा सकता है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही