Search

 
 
 

जमशेदपुर : आरवीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर हुआ मंथन

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर स्थित आरवीएस कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय संगोष्ठी बुधवार को संपन्न हुई. समापन समारोह के मुख्य अतिथि झारखंड तकनीकी विश्वविद्यालय के के निबंधक डॉ अमर कुमार चौधरी थे. संगोष्ठी के दूसरे दिन आईओटी इंटरनेट ऑफ थिंग्स पर चर्चा हुई. समापन समारोह को में मुख्य अतिथि ने कहा कि एआई के बिना आईओटी काम नहीं कर सकती है. इनकी मदद से स्मार्ट होम, जल निगरानी, भविष्यवाणी, चिकित्सा एवं मौसम पूर्वानुमान आदि के क्षेत्र में विशेष मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि झारखंड की 40 प्रतिशत जनता रात को भूखे सोती है और इस स्थिति से उबारने का काम सिर्फ शिक्षक ही कर सकता है. पूरे राज्य में आरवीएस कॉलेज सबसे पहला है जो इस क्षेत्र में पहल कर रहा है. इसे भी पढ़ें : नेतरहाट">https://lagatar.in/residential-schools-will-be-opened-in-chaibasa-dumka-and-bokaro-on-the-lines-of-netarhat/">नेतरहाट

की तर्ज पर चाईबासा, दुमका और बोकारो में खोले जायेंगे आवासीय विद्यालय
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/RVS.jpg"

alt="" width="600" height="363" /> कॉलेज के कोषाध्यक्ष शत्रुध्न सिंह ने कहा कि हमारे लिए बड़े गर्व की बात है कि इस संगोष्ठी के आयोजन के साझेदार स्प्रिंजर जर्नल भी हैं. प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी ने कहा कि शिक्षक समाज का सबसे महत्वपूर्ण अंग है. इसलिए हमेशा आगे बढ़ने और शोध पर ध्यान केन्द्रित करने की आवश्यकता है. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि के स्वागत के साथ हुई. कॉलेज के कोषाध्यक्ष शत्रुध्न सिंह ने शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया. कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के अलावा कॉलेज के कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न सिंह कार्यकारी सदस्य शक्ति सिंह, निदेशक डॉ आरएन गुप्ता, प्राचार्य डॉ राजेश कुमार तिवारी, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विभागध्यक्ष प्रो देवव्रत दास समेत सभी विभागों के विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं शोधकर्ता उपस्थित थे. संगोष्ठी में कुल 125 शोध पत्र प्राप्त हुए जिसमें 22 पत्रों को स्प्रिंजर ने जर्नल में प्रकाशन के लिए शामिल किया. धन्यवाद ज्ञापन प्रो स्मिता दास एवं मंच संचालन प्रो सुधीर झा ने किया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही