Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिला मुख्यालय पर धरना देकर आजसू पार्टी ने सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला समिति ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर धरना दिया. इस दौरान पार्टी के नेताओं ने झारखंड सरकार पर कई गंभीर आरोप मढ़े. मुख्य अतिथि के रुप में मौजूद पार्टी के केंद्रीय प्रधान महासचिव व पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस ने कहा कि झारखंड भ्रष्टाचारियों का अड्डा बन गया है. सत्तारूढ़ दल के नेता, मंत्री, विधायक, नौकरशाह राज्य में सिर्फ कोष की निकासी कर जेब भरने का काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल के नेता सरकारी दफ्तरों में दलाली करते हैं. विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, बेरोजगारी भत्ता, छात्र-छात्राओं की पुस्तक व साइकिल योजना पर भी ग्रहण लग गया है. चार वर्ष से बालू की नीलामी नहीं हो रही है. राज्य में कोई नियोजन नीति नहीं होने से युवाओं को ठगा जा रहा है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-xlri-will-have-a-brainstorm-on-the-subject-of-digital-public-infrastructure-and-fintech-on-july-22/">जमशेदपुर

: XLRI में 22 जुलाई को होगा डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर व फिनटेक विषय पर मंथन

शिष्टाचार से शुरु होता है भ्रष्टाचार- कन्हैया सिंह

जिला प्रभारी प्रो. रविशंकर मौर्या ने कहा कि प्रखंड कार्यालय भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है. वगैर चढ़ावे के कोई काम नहीं होता है. यहां तक की एमजीएम व सदर अस्पताल में घूस लेकर फिट लोगों को अनफिट करने का काम चल रहा है. इससे सरकारी तंत्र के बेलगाम होने का प्रमाण मिलता है. जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा कि प्रदेश में शिष्टाचार ही भ्रष्टाचार से शुरू होता है. राज्य की मौलिक सुविधाओं का लाभ गरीब, शोषित व वंचित लोगों को मिलनी चाहिए थी, जो वर्तमान सरकार में नहीं मिल पा रही है. चंद्रगुप्त सिंह ने कहा कि जमशेदपुर अवैध वसूली का अड्डा बन गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-names-of-1-7-lakh-voters-of-the-district-will-be-added-to-the-voter-list/">जमशेदपुर

: जिले के 1.7 लाख मतदाताओं का वोटर लिस्ट से जुड़ेगा नाम

कार्यक्रम में यह लोग थे मौजूद

कार्यक्रम में बुल्लू रानी सिंह सरदार, फनी भूषण महतो, संजय मलाकार, कमलेश दुबे, संजय सिंह, अप्पू तिवारी, संतोष सिंह, सचिन प्रसाद, शम्भू श्रवण, कृतिवास मंडल, प्रवीन प्रसाद, तनवीर राजू, अजय सिंह बब्बू, प्रमोद सिंह, सोनू सिंह, अभय सिंह, राहुल प्रसाद, मनोज ठाकुर, संगीता कुमारी, मंजू राज, सरस्वती देवी, धर्मवीर सिंह, मंजीत यादव, हेमंत पाठक,  निरंजन महतो, कन्हैया प्रसाद,  ठाकुर दास महतो, वीरेन स्वर्णकार, हैरी एंथोनी, अरूप मल्लिक, स्वरूप मल्लिक, लक्ष्मण बाग, चंद्रेश्वर पांडेय, स्वीटी यादव, विकास कौल, रामेश्वर कुमार, शैलेश सिह, शैलेंद्र सिन्हा,जगदीप सिंह, साहेब बागती, सैकेत सरकार, कामेश्वर प्रसाद, दीपक पांडेय, देवजानी महतो, अक्लु महतो, श्रवण सिंह सरदार, रामकृष्ण महतो, आदित्य महतो, राहुल दास, शेखर सहिस, मनोज मुखी, दीपू तिवारी, अभिषेक बनर्जी, साहिल जायसवाल, रोहित प्रसाद, शंभू सिंह, समेत अन्य लोग मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-mp-demands-to-start-stoppage-of-trains-at-various-stations-closed-during-corona-period/">जमशेदपुर

: कोरोना काल में बंद विभिन्न स्टेशनों पर ट्रेनों का ठहराव शुरु कराने की सांसद ने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही