Search

 
 
 

जमशेदपुर : डिंग-डांग फैमिली रेस्टोरेंट में छापा के बाद 12 पर केस, 4 गिरफ्तार

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के डिंग-डांग फैमिली रेस्टोरेंट में छापा पड़ने के बाद उत्पाद निरीक्षक की ओर से 12 लोगों के खिलाफ थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इसमें पुलिस ने छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है. गिरफ्तार लोगों में हेमंत कुमार, मीनहाज अंसारी, नसीम इंसारी और अब्दुल गफ्फार अंसारी शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-husband-arrested-after-killing-wife-in-jugsalai/">जमशेदपुर

: जुगसलाई में पत्नी की हत्या कर फंदे पर लटकानेवाला पति गिरफ्तार

इनपर की गयी है नामजद प्राथमिकी

मामले में उत्पाद निरीक्षक प्रवीण राणा के बयान पर हेमंत कुमार, मीनहाज अंसारी, अब्दुल गफ्फार अंसारी, नसीम अंसारी, सोनू जायसवाल, गोलू शर्मा, राकेश साव, सिकंदर सिंह, पार्थो घोष, अंशुमन कुमार पांडेय, संजय सिंह और राकेश कुमार पांडेय के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. डिंग-डांग रेस्टोरेंट में 4 सितंबर की रात 8.50 बजे उत्पाद विभाग की टीम की ओर से छापेमारी की गयी थी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-elephant-thrashed-a-girl-who-went-to-defecate-in-bodam-condition-critical/">जमशेदपुर

: बोड़ाम में शौच करने गयी बच्ची को हाथी ने पटका, हालत नाजुक
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही