Search

 
 
 

जमशेदपुर : रेल चक्का जाम में टाटानगर रेल थाने में होगा मामला दर्ज

 
Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन के निकट जुगसलाई दुखु मार्केट के पास रेल अग्निपथ के आंदोलनकारियों की ओर से रेल चक्का जाम करने और रेलवे की ओर से पांच यात्री ट्रेनों को रद्द किये जाने के बाद रेलवे की ओर से टाटानगर रेल थाने में मामला दर्ज करने की तैयारी की जा रही है. चक्का जाम से जहां हजारों रेल यात्रियों को परेशानी हुई है वहीं रेलवे को भी लाखों का नुकसान हुआ है. इसकी सूचना चक्रधरपुर रेल मंडल के वरीय अधिकारियों ने मुख्यालय को भी दे दी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-students-jammed-railway-track-in-jugsalai-in-protest-against-agneepath-scheme/">जमशेदपुर

: अग्निपथ योजना के विरोध में छात्रों ने जुगसलाई में किया रेलवे ट्रैक जाम

पांच ट्रेनों को किया गया रद्द

टाटा-दानापुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस, झाड़ग्राम-टाटा-धनबाद पैसेंजर ट्रेन, बिलासपुर पटना (22843) वीकली एक्सप्रेस ट्रेन और टाटा-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन को रद्द किया गया है. इसके अलावा 18 जून की दुर्ग-टाटा-राजेंद्रनगर (13287) ट्रेन को भी रद्द कर दिया गया है.

रेलवे की सीनियर डीसीएम ने क्या कहा

चक्रधरपुर रेल मंडल के सीनियर डीसीएम मनीष पाठक ने बताया कि रेल चक्का जाम होने पर हर हाल में मामला दर्ज करने का प्रावधान बनाया गया है. आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया जायेगा. इसकी तैयारी चल रही है. इसकी पूरी रिपोर्ट भी मुख्यालय को भेजी गयी है. रेलवे को भी चक्का जाम से भारी नुकसान हुआ है. रेल यात्रियों को भी भारी परेशाना हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-superfast-and-dhanbad-passenger-canceled-due-to-rail-blockade/">जमशेदपुर

: रेल चक्का जाम से सुपरफास्ट व धनबाद पैसेंजर रद्द
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही