Search

 
 
 

जमशेदपुर : रेल चक्का जाम से सुपरफास्ट व धनबाद पैसेंजर रद्द

 
Jamshedpur : टाटानगर रेलवे स्टेशन के निकट जुगसलाई दुखु मार्केट के पास रेल चक्का जाम किये जाने के कारण शुक्रवार की सुबह 8 बजे खुलने वाली टाटा-दानापुर सुपरफास्ट ट्रेन और झाड़ग्राम-टाटा-धनबाद पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है. दोनों ट्रेनों को रद्द कर दिया जाने से टाटानगर रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों को भारी परेशानी हुई. स्टेशन पर मौजूद रेल यात्रियों का कहना था कि ट्रेन को विलंब से ही सही, लेकिन रवाना किया जाना चाहिये था. अंततः रेलवे की ओर से दोनों ट्रेनों रद्द कर दिये जाने से रेलवे को भी राजस्व की क्षति हुई है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-raf-descended-to-take-care-of-law-and-order-in-the-city/">जमशेदपुर

: शहर में विधि-व्यवस्था संभालने उतरा रैफ

टिकट का रुपये किया गया रिफंड

दोनों ट्रेनों को रद्द किये जाने के कारण रेलवे की ओर स यात्रियों के टिकट का पूरा रुपये रिफंड किया गया. इसके पहले रेल यात्रियों को प्लेटफार्म पर ही रोककर रखा गया था. जिस यात्री को आपास घड़ी में पटना की तरफ रवाना होना था वे सड़क मार्ग से रवाना हो गये. उनका कहना है कि रेलवे को इसके लिये दूसरी व्यवस्था करनी चाहिये थी.

अग्निपथ स्कीम के विरोध में था चक्का जाम

केंद्र सरकार की ओ से लाये गये अग्निपथ स्कीम के विरोध में युवाओं की फौज जुगसलाई रेलवे फाटक के निकट दुखु मार्केट के रेलवे लाइन पर सुबह 8 बजे से 10 बजे तक जमे हुये थे. इस बीच एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन, डीसी विजया जाधव, सिटी एसपी के विजय शंकर समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंची थी. आंदोलिकारियों को किसी तरह से समझाकर रेलवे ट्रैक को क्लियर कराया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dc-ssp-motivated-the-youth-opposing-agneepath-to-walk-on-the-right-path/">जमशेदपुर

: अग्निपथ का विरोध कर रहे युवाओं को डीसी-एसएसपी ने सही पथ पर चलने के लिए मोटिवेट किया
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही