Search

 
 
 

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में मना विश्व फार्मेसी दिवस, कई प्रतियोगिताएं एवं संगोष्ठी आयोजित

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के फार्मेसी डिपार्टमेंट में सोमवार को विश्व फार्मेसी दिवस मनाया गया. इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि फार्मेसी काउंसिल ऑफ़ इंडिया (पीसीआई) के कार्यकारी सदस्य धर्मेंद्र सिंह, विशिष्ट अतिथि सदर अस्पताल के मुख्य फार्मासिस्ट अमोद कुमार एवं एमजीएम कॉलेज के मुख्य फार्मासिस्ट देवेंद्र भकत थे. अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर समारोह की शुरुआत की. इसके बाद "क्या फार्मासिस्ट का भविष्य अच्छा होता है" विषयक संगोष्ठी में अतिथियों ने विषय वस्तु पर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने बताया कि फार्मासिस्ट के क्षेत्र में करियर की बेहतर संभावनाएं हैं. फार्मासिस्ट का कोर्स कर युवक पीड़ित मानवता की सेवा के साथ ही अच्छी खासी आय भी अर्जित कर सकते हैं. इसे भी पढ़ें  : रांची">https://lagatar.in/ranchi-complainants-kept-waiting-public-hearing-of-minister-banna-gupta-started-one-and-a-half-hour-late/">रांची

: फरियादी इंतजार करते रहे, डेढ़ घंटे देर से शुरू हुई मंत्री बन्ना गुप्ता की जनसुनवाई
मुख्य अतिथि धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में एम फार्मा भी शुरू करेंगे, ताकि यहां के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े. फार्मेसी के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ दिलीप कुमार ब्रह्मा ने कहा कि फार्मेसी में करियर को अभी भी एक व्यवहार्य विकल्प के रूप में देखा जाता है. अगर आपको लोगों की मदद करने में आनंद आता है तो यह बहुत अच्छा काम है. यहां तक ​​​​कि अगर आपके पास नौकरी का पूर्व अनुभव बहुत कम या कोई नहीं है और यदि आप आवश्यक शैक्षणिक मानदंडों को पूरा करते हैं, आपके पास अभ्यास करने का लाइसेंस है, तो आप निश्चित रूप से अच्छी सैलरी वाला काम ढूंढने में सक्षम होंगे. इसे भी पढ़ें  : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-interest-of-traders-and-development-goal-of-industries-moonka/">जमशेदपुर

: व्यापारियों की हित और उद्योगों का विकास लक्ष्य : मूनका
समारोह में ड्रग डिजीज इनफॉरमेशन सेंटर, रिस्क एसेसमेंट, लाइफ स्टाइल डिसऑर्डर एवं जागरूकता, बॉडी मास इंडेक्स, बीपी मॉनिटरिंग, ब्लड ग्रुपिंग, मॉडल प्रदर्शनी, फार्मा क्विज प्रतियोगिता, ओरल प्रेजेंटेशन, पौधरोपण, स्लोगन लेखन, परिचर्चा, रंगोली एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इसमें विभाग के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. कार्यक्रम में विभाग के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही