Search

 
 
 

जमशेदपुर : हर्षोल्लास के साथ मना करवा चौथ, सुहागिनों ने चांद देखकर तोड़ा व्रत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पूरे देश के साथ जमशेदपु में गुरूवार को करवा चौथ का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. खासमकर नवविवाहिताओं में व्रत को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला. इस मौके पर महिलाओं ने निर्जला उपवास रख कर चौथ माता की कथा सुनी, चांद को देखकर अर्घ्य दिया और छलनी से चांद को देख कर चौथ माता से अपने पति की लंबी आयु की कामना की. व्रत को लेकर युवतियों व महिलाओं ने अपने हाथों में मेंहदी रचाई तथा सोलह श्रृंगार कर दिनभर निर्जल और निराहार रही. शाम को भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय एवं चन्द्र भगवान की पूजा अर्चनाकर कथा सुनी तथा चंद्रमा की पूजा कर अर्घ्य. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-krishna-used-to-work-with-a-famous-baba-of-haridwar-had-brought-the-city-on-leave/">जमशेदपुर

: हरिद्वार के एक प्रसिद्ध बाबा के यहां काम करता था कृष्णा, छुट्टी लेकर आया था शहर

पतियों ने भेंट किए उपहार

इस मौके पर पतियों ने अपनी पत्नियों को उपहार भेंट किया. हालांकि विवाहित महिलाओं के लिए करवा चौथ का पालन करना महत्वपूर्ण है, लेकिन यह त्योहार उन घरों में बहुत महत्वपूर्ण है जहां एक नवविवाहित बहू का आगमन हुआ है. जहां कुछ स्थानों पर महिलाओं ने कथा और अनुष्ठान के साथ उपवास के पारंपरिक तरीकों का पालन किया, वहीं अन्य समाजों में पारंपरिक ढोल-बाजे के साथ नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए गए. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-somay-and-ganesh-who-beheaded-a-woman-in-the-affair-of-exorcist-got-life-imprisonment/">जमशेदपुर

:  ओझा के चक्कर में महिला का सिर काटने वाले सोमाय व गणेश को मिली उम्रकैद की सजा

मायुमं की महिलाओं ने विधि पूर्वक व्रत का किया पालन 

[caption id="attachment_444202" align="aligncenter" width="1134"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/dfbf9461-2750-44db-a8e6-b720e553522d.jpg"

alt="" width="1134" height="397" /> छलनी से चांद को निहारती महिलाएं[/caption] साकची के काशीडीह स्थित चंद्रबली उद्यान में मारवाड़ी युवा मंच स्टील सिटी सुरभि शाखा की मनीषा संघी, कविता अग्रवाल, सरोज बंसल, रूपा गढ़वाल, बबीता रिंगसिया, मुस्कान अग्रवाल, पारुल चेतानी, पूजा अग्रवाल, संजना अग्रवाल, अनीता जवानपुरिया, रेनू अग्रवाल, राशिका अग्रवाल, रीना गोयल, मंजू अग्रवाल आदि सहेलियों ने एक साथ चंद्रमा की पूजा कर अर्घ्य दिया और छलनी में से चांद के दर्शन किए. सभी महिलाओं ने दिनभर विधि पूर्वक व्रत का पालन किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-will-remain-untouched-by-the-withdrawal-of-monsoon-forecast-of-rain-throughout-october/">जमशेदपुर

: मानसून की वापसी से झारखंड रहेगा अछूता, अक्टूबर भर वर्षा का पूर्वानुमान
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही