Search

जमशेदपुर : सीजीपीसी ने 82 मेधावी विद्यार्थियों किया सम्मानित, हौसलों को मिला पंख

Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के साकची स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) परिसर में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस में सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने मेधावी बच्चों को “भाई गुरदास जी सम्मान” से सम्मानित किया. उन्होंने छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि ज्ञान अर्जन के साथ चरित्र निर्माण ही जीवन की पूंजी और शिक्षा का लक्ष्य होता है. समारोह में बच्चों के अभिभावक भी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/30-lower-class-clerk-will-be-appointed-in-ranchi-collectorate-dc-issued-order/">रांची

समाहरणालय में 30 निम्न वर्गीय लिपिक की होगी नियुक्ति, डीसी ने जारी किया आदेश 
समारोह में कुल 82 सिख बच्चे, जिन्होंने आईसीएसइ, सीबीएसई एवं जैक बोर्ड की 10वीं12वीं की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उन्हें “भाई गुरदास जी सम्मान” स्मारिका और सिख रहत मर्यादा की प्रति देकर सम्मानित किया गया. समारोह में अव्वल आये बच्चों को मुख्य अतिथि भगवान सिंह के अलावा शिक्षा विंग के अधिकारी कुलविंदर सिंह पन्नू, सरदार शैलेंद्र सिंह गुरमीत सिंह तोते, परविंदर सिंह सोहल, महासचिव अमरजीत सिंह व सुखवंत सिंह सुखु ने भी बच्चों का सम्मान किया. इसे भी पढ़ें : कांग्रेस">https://lagatar.in/congress-said-prime-minister-modi-is-narcissistic-and-dictator-accused-sidelining-president-draupadi-murmu/">कांग्रेस

ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी आत्ममुग्ध और तानाशाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को दरकिनार करने का आरोप लगाया
समारोह के आयोजनकर्ता अमरजीत सिंह व कुलविंदर सिंह पन्नू ने कहा शिक्षा के विकास के लिए और भी कदम उठाये जाने की आवश्यकता है, जिसके तहत सीजीपीसी ने 11वीं और 12वीं तक की कक्षा के विद्यार्थियों के लिये निःशुल्क कोचिंग की घोषणा की गई है. इसका पंजीकरण चल रहा है. परविंदर सिंह सोहल ने कहा कि इच्छुक छात्र सीजीपीसी कार्यालय में अपना पंजीकरण जल्द सुनिश्चित करें. समारोह के आयोजन में अमरजीत सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नु, गुरमीत सिंह तोते, परविंदर सिंह सोहल, गुरचरण सिंह बिल्ला, सुखवंत सिंह सुखु, सरदार शैलेन्द्र सिंह, सूखदेव सिंह बिट्टू, गुरनाम सिंह बेदी, चंचल सिंह, सुरेन्द्र सिंह छिंदे, कुलदीप सिंह बूगे और जगतार सिंह नागी की सराहनीय भूमिका रही. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//