Search

 
 
 

जमशेदपुर CGPC : सीजीपीसी कार्यकारणी कमेटी में फेरबदल, गुरचरण सिंह बिल्ला होंगे महासचिव, सुरजीत सिंह खुशीपुर मुख्य सलाहकार

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के सुरजीत सिंह खुशीपुर की विशेष गुजारिश पर गुरचरण सिंह बिल्ला को सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) का महासचिव बनाया गया है, जबकि सुरजीत सिंह खुशीपुर मुख्य सलाहकार होंगे. वहीँ तारा सिंह को उपाध्यक्ष और ताज सिंह को सलाहकार बनाया गया है. गुरुवार को इस आशय की जानकारी सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह ने आधिकारिक रूप से साझा की. इसे भी पढ़ें : रिम्स">https://lagatar.in/high-court-notice-to-rims-management-7-students-taking-admission-in-rims/">रिम्स

प्रबंधन और रिम्स में एडमिशन लेने वाले 7 विद्यार्थियों को हाईकोर्ट का नोटिस
सोनारी गुरुद्वारा के प्रधान तारा सिंह को उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि बाराद्वारी निवासी ताज सिंह को सीजीपीसी का सलाहकार बनाया गया है. प्रधान भगवान सिंह ने कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, कुलविंदर सिंह पन्नू, सुरजीत सिंह खुशीपुर, कुलदीप सिंह बुग्गा, सुखदेव सिंह बिट्टू, अमरजीत सिंह, सुरेंदर सिंह छिन्दे व त्रिलोचन सिंह तोची की उपस्थिति में गुरचरण सिंह बिल्ला को सीजीपीसी कार्यालय में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया. इसे भी पढ़ें : उत्तराखंड">https://lagatar.in/uttarakhand-bolero-car-fell-into-a-ditch-in-pithoragarh-9-people-died/">उत्तराखंड

: पिथौरागढ़ में बोलेरो कार खाई में गिरी, 9 लोगों की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार तत्कालीन महासचिव सरदार सुरजीत सिंह खुशीपुर ने सीजीपीसी को पत्र लिख समयाभाव और पारिवारिक व्यस्तता का हवाला देते हुए महासचिव जैसे महत्वपूर्ण पद के लिए सेवाएं और समय देने में असमर्थता जतायी थी. उन्होंने स्वयं ही सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला के नाम की सिफारिश महासचिव पद के लिए की थी. सुरजीत सिंह खुशीपुर ने पत्र के माध्यम से प्रधान भगवान सिंह को निवेदन करते हुए गुजारिश की थी कि वे (सुरजीत सिंह) फ़िलवक्त सिख समाज की अन्य कई संस्थाओं से जुड़े हुए हैं और सब जगह रह कर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिये वक्त नहीं दे पा रहे हैं साथ ही साथ पारिवारिक कारणों से भी उचित समय नहीं दे पा रहे हैं इसलिए उनके स्थान पर गुरचरण सिंह बिल्ला को महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी जाये. इसे भी पढ़ें : XLRI">https://lagatar.in/xlri-jamshedpur-discussion-on-performance-evaluation-of-sales-team/">XLRI

जमशेदपुर : सेल्स टीम के प्रदर्शन के मूल्यांकन पर हुई चर्चा
सरदार भगवान सिंह ने सुरजीत सिंह खुशीपुर की गुजारिश और कमिटी के अन्य सदस्यों से विचार विमर्श के बाद गुरचरण सिंह बिल्ला को महासचिव बनाने पर मुहर लगा दी. महासचिव बनाये जाने के बाद गुरचरण सिंह बिल्ला ने कहा, सीजीपीसी ने जो सेवा उनके कंधों पर सौंपी है वे उसे सर माथे पर रखकर पूरी शिद्दत और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ निभायेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही