Search

जमशेदपुर : चाय पे चर्चा ग्रुप ने बालासोर रेल हादसे में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Jamshedpur(Dharmendra Kumar) : ओडिशा के बालासोर में हुई रेल हादसे ने देशवासियों को झकझोर कर रख दिया है. असमय इस दुर्घटना में सैकड़ों लोग काल के गाल में समा गए. मंगलवार को युवाओं द्वारा संचालित चाय पे चर्चा ग्रुप के द्वारा गोलमुरी में ओडिशा के बालासोर में हुई रेल हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस दौरान ग्रुप के सदस्यों ने दो मिनट का मौन धारण कर दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना की एवं घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-east-singhbhum-got-first-place-in-the-ranking-of-aspirational-districts-in-the-whole-country/">जमशेदपुर

: आकांक्षी जिलों की रैंकिंग में पूरे देश में पूर्वी सिंहभूम को मिला पहला स्थान

इस अवसर पर ये लोग हुए शामिल

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, प्रोबीर चटर्जी राणा, कुमार अभिषेक, अशोक समंता, शैलेश गुप्ता, नौशाद खान, विजय गोंड, कौशिक स्वाइन, गणेश मुंडा, मोहम्मद इकबाल, कल्लू शुक्ला, कुमार आशुतोष, साकेत कुमार, मनोज सिंह, भवानी सिंह, संजीत चौरसिया, रंजीत सिंह, पंकज शर्मा, बिमल कुमार व अन्य उपस्थित थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp