Search

 
 
 

जमशेदपुर : बाइक की ठोकर से चक्रधरपुर 10वीं का छात्र घायल

 
Jamshedpur (Ashok Kumar) : बाइक की ठोकर से चक्रधरपुर केयापट्टी का रहने वाला 10वीं का छात्र अनमोल बोयपाई गंभीर रूप से घायल हो गया है. अनमोल शुक्रवार को ट्यूशन पढ़ने के लिये गया हुआ था. उसके साथ और दो लड़कियां भी थी. इस बीच ही खरसावां मोड़ पर एक बाइक ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. घटना में बाइक पर सवार युवक भी घायल हो गया. घटना के बाद छात्र को स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया था. इसके बाद एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-two-injured-after-tempo-overturned-in-a-bang/">जमशेदपुर

: ठनठनी में टेंपो पलटने से दो घायल

उड़ीघुटु का छात्र है अनमोल

घायल अनमोल बोयपाई चक्रधरपुर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय उड़ीघुटु में 10 कक्षा का छात्र है. स्कूल से छुट्टी होने के बाद वह ट्यूशन पढ़ने चक्रधरपुर-चाईबासा रोड के खरसावां मोड़ की तरफ गया था. ट्यूशन पढ़कर अभी वह लौट ही रहा था कि उसे बाइक ने ठोकर मार दी. घटना के बाद परिवार के लोग भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे हुये हैं. इसे भी पढ़ें : पिछड़ी">https://lagatar.in/speedy-execution-of-cases-related-to-backward-castes-rajendra-prasad/">पिछड़ी

जाति से जुड़े मामलों का त्वरित निष्पादन करें : राजेंद्र प्रसाद
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही