Search

 
 
 

जमशेदपुर : श्री अग्रसेन जयंती समारोह में फैंसी प्रतियोगिता में कृष्ण-राधा, अग्रसेन, शिव बनकर बच्चों ने मन मोहा

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : अग्रसेन जयंती समारोह के दूसरे दिन परसुडीह एवं सुंदरनगर में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया. परसूडीह मेन रोड में उज्जीवन बैंक के समीप जहां घनश्याम दास अग्रवाल के आवास पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. वहीं सुंदरनगरम नेत्र जांच शिविर का आयोजन कर लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई. परसूडीह में आयोजित कार्यक्रम अग्रवाल सम्मेलन के श्याम सुंदर अग्रवाल और रोहित अग्रवाल की देखरेख में संपन्न हुआ.फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता पांच वर्ष तक की आयु वर्ग में हर्षिका अग्रवाल को प्रथम, धानवी अग्रवाल को द्वितीय एवं यशिका खंडेलवाल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. फैंसी ड्रेस के दूसरे चरण में पांच से 10 वर्ष तक की आयु वर्ग में हिमांशी अग्रवाल को प्रथम, अनुष्का अग्रवाल को द्वितीय एवं अर्श अग्रवाल को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ. द्वित्तीय प्रतियोगिता में बच्चों ने अग्रसेन महाराज की जीवनी पर एक मिनट का वक्तव्य दिया. तृतीय प्रतियोगिता महिलाओं के लिए मेहंदी लगाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई. इस कार्यक्रम में श्याम  सुंदर अग्रवाल, रोहित अग्रवाल, रतन लाल अग्रवाल, विनीत अग्रवाल, मनोज अग्रवाल , विजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, अखिलेश अग्रवाल, ऊषा अग्रवाल, ,बबली अग्रवाल, ,कोमल अग्रवाल, ,रेखा अग्रवाल, स्वाती अग्रवाल ने सक्रिय योगदान प्रदान किया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-dozens-of-cars-parked-on-the-roadside-in-golmuri-with-the-words-for-sale-removed-by-the-traffic-dsp/">जमशेदपुर

: गोलमुरी में सड़क किनारे “फॉर सेल” लिखी खड़ी दर्जनभर कारों को ट्राफिक डीएसपी ने हटवाया

सुंदरनगर में 128 की हुई स्वास्थ्य जांच

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/09/अग्रसेन-जयंती.jpg"

alt="" width="1599" height="1066" /> श्री अग्रसेन जयंती समारोह के सप्ताहव्यापी कार्यक्रम के तहत सुंदरनगर पुड़ीहासा पंचायत भवन में सुबह 9:30 बजे से 1:30 बजे तक सुंदरनगर मारवाड़ी महिला मंडल की सहयोग और जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा एक निःशुल्क नेत्र एवं स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन पोटका  के विधायक संजीव सरदार ने किया. इस अवसर पर जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी, जिला परिषद की चेयरमैन श्रीमती बारी मुर्मू, मुखिया श्रीमती पोमा बास्के, ग्राम प्रधान भोक्ता हांसदा विशेष रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला मंडल की मधु बाकरेवाल, श्रद्धा अग्रवाल, अन्नपूर्णा अग्रवाल ,संगीता काबरा, प्रभा पाडिया, मंजू खंडेलवाल, रेणु अग्रवाल,  मंजू खिरवाल, सीमा अग्रवाल, विद्या शर्मा और पिंकी ने महती योगदान दिया. इसके अंतर्गत 112 लोगों नेत्रों की जांच और 128 लोगों के स्वास्थ्य की जांच निशुल्क की गई और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गई. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jnac-collected-rs-7700-fine-by-driving-the-campaign/">जमशेदपुर

: जेएनएसी ने अभियान चालकर वसूले 7700 रुपए जुर्माना
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही