Search

 
 
 

Jamshedpur : सिटी एसपी ने QRT टीम के साथ पूजा पंडालों का किया निरीक्षण

Jamshedpur : निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की जांच की.
 
पुलिस टीम

Jamshedpur : दुर्गा पूजा के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने, पूजा पंडालों में भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जमशेदपुर पुलिस लगातार सुरक्षा इंतजामों का जायजा ले रही है. इसी क्रम में सिटी एसपी ने क्यूआरटी (QRT) टीम के साथ सर्कस मैदान और टुइलाडुंगरी स्थित दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. 


Uploaded Image
क्यूआरटी टीम जायजा लेते हुए 


निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए इंतजामों की जांच की. अधिकारियों ने पूजा के दौरान संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. निरीक्षण के दौरान एएसपी, सीसीआर डीएसपी, सिटी डीएसपी और गोलमुरी थाना के पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे. 

 

इसे भी पढ़ें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही