Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : जमशेदपुर में पार्टी के पूर्व सांसद सुमन महतो की पुत्री के निधन पर संवेदना जताने पहुंचे सीएम

  • चंपाई से कोई नाराजगी नहीं: हेमंत सोरेन
Jamshedpur (Sunil Pandey) : जमशेदपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चंपाई सोरेन प्रकरण पर आखिरकार मुंह खोला. उन्होंने कहा कि चंपाई सोरेन से उनकी कोई नाराजगी नहीं है. उनकी नाराजगी से जुड़ा कोई मामला भी उनके (सीएम) संज्ञान में नहीं आया है. हालांकि पहले वे इस मामले को टालने के मूड में दिखे. कहा कि वे जमशेदपुर किसी राजनीतिक कार्यक्रम में नहीं आए हैं. पार्टी के सहयोगी रहे दिवंगत सांसद सुनील महतो की पुत्री के निधन पर शोक प्रकट करने व श्रद्धांजलि देने आए हैं. लेकिन चंपाई सोरेन से जुड़े अधिसंख्य सवालों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि हमारे साथ किसी की कोई नाराजगी नहीं है. मुख्यमंत्री शुक्रवार को जमशेदपुर परिसदन में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे. इसे भी पढ़ें : Ghatshila">https://lagatar.in/ghatshila-vehicle-checking-conducted-for-the-second-day-near-putru-toll-plaza/">Ghatshila

: पुतरु टोल प्लाजा के समीप दूसरे दिन भी हुई वाहन जांच

आक्रोश मार्च पर बीजेपी को बताया उल्टा चोर कोतवाल को डांटे

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे सवाल जहां से आ रहे हैं. इसका जवाब वे ही बेहतर दे सकते हैं. पार्टी एकजुट है. भाजपा वाले ऐसे मामलों को हवा दे रहे हैं. जिस तरह लोकसभा चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ी. उसी तरह आगामी विधानसभा में भी उन्हें करारी हार का सामना करना पड़ेगा. भाजपा के रांची आक्रोश मार्च के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा वाले उल्टा चोर कोतवाल को डांटे कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं. जनता का आक्रोश भाजपा के प्रति बढ़ता जा रहा है. जिसे वे दूसरा रूप देने की कोशिश कर रहे हैं. मुख्यमंत्री के साथ उनकी पत्नी सह गांडेय से विधायक कल्पना सोरेन भी आयी थीं. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-jharkhand-bihars-first-servo-lounge-opened-in-dimna/">Jamshedpur

: डिमना में खुला-झारखंड बिहार का पहला सर्वो लॉउंज

कोल्हान के मंत्री विधायकों ने दिखायी एकजुटता

मुख्यमंत्री के जमशेदपुर दौरे के दौरान कोल्हान के पार्टी के विधायक दशरथ गागराई को छोड़कर मंत्री, सांसद व सारे विधायक मौजूद रहें. विधायक दशरथ गागराई के अनुपस्थित रहने का कारण उनके किसी कार्यक्रम में व्यस्त रहना बताया गया. वैसे मंत्री दीपक बिरूआ, सांसद जोबा मांझी, विधायक रामदास सोरेन, मंगल कालिंदी, निरल पुर्ति, सुखराम उरांव, संजीव सरदार, सविता महतो के अलावे कोल्हान के पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे. परिसदन में मुख्यमंत्री ने सभी विधायकों एवं सांसद जोबा मांझी के साथ अलग से बैठक की. उसके बाद वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की. इस दौरान जमशेदपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आयीं कृषि मंत्री दीपिका पांडेय सिंह भी मुख्यमंत्री से मिलने परिसदन पहुंची. इसे भी पढ़ें : Baharagora">https://lagatar.in/baharagora-kunal-shadangi-provided-financial-help-in-udal-village/">Baharagora

: उदाल गांव में कुणाल षाड़ंगी ने की आर्थिक मदद

नाराज महिलाओं से मिलने पहुंची कल्पना सोरेन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के जमशेदपुर परिसदन में पहुंचने के बाद काफी संख्या में झामुमो के स्थानीय नेता व महिला नेत्रियां, सहयोगी पार्टी कांग्रेस, राजद के नेता पहुंचे थे. महिला नेत्री मुख्यमंत्री व कल्पना सोरेन से मिलने के लिए उतावली दिखीं. लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने सभी को परिसदन के बाहर रोक दिया. जिससे नाराज झामुमो एवं सहयोगी दलों की महिलाओं ने हंगामा एवं नारेबाजी शुरू कर दी. यह देखकर प्रशासनिक अधिकारी चौकन्ने हो गए. महिलाओं का हंगामा व नाराजगी परिसदन के भीतर मुख्यमंत्री तक पहुंची. उन्होंने अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को महिलाओं के पास भेजा. कल्पना सोरेने के बाहर आते ही महिलाएं शांत हो गईं. उसके बाद महिलाओं ने उनका स्वागत किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही