Search

 
 
 

जमशेदपुर : नैक टीम के निरीक्षण को लेकर तैयारी में जुटा को-ऑपरेटिव कॉलेज

 
Jamshedpur (Dharmendra Kumar): को-ऑपरेटिव कॉलेज में होने वाले नैक टीम के दौरे को लेकर कॉलेज की ओर से तैयारियां काफी तेज कर दी गई है. इसके तहत मंगलवार को कॉलेज के नैक के लिए आईक्यूएससी सेल द्वारा तैयार आवश्यक एसएसआर रिपोर्ट को नैक के पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया. एसएसआर अपलोड करने के लिए प्राचार्य डॉ अमर सिंह के नेतृत्व में कॉलेज की आईक्यूएससी सेल द्वारा बीते दो माह से दिन-रात विभिन्न प्रकार के डाटा अपलोड किये जा रहे थे. एसएसआर तैयार करने में कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने पूरे उत्साह से दिन-रात मेहनत की है, ताकि महाविद्यालय को अच्छे ग्रेड मिल सके. सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी महाविद्यालय के संसाधनों के संवर्धन एवं विकास के लिये दिन-रात मेहनत कर रहे हैं. आईक्यूएससी. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-three-day-workshop-rfec-23-started-at-csir-nml/">जमशेदपुर

: सीएसआईआर-एनएमएल में तीन दिवसीय कार्यशाला आरएफईसी-23 शुरू

सभी शिक्षकों व कर्मचारियों ने की है मेहनत

प्राचार्य ने बताया कि सेल की को-ऑर्डिनेटर, डॉ नीता सिन्हा ने अच्छे एसएसआर बनाने के लिये कड़ी मेहनत की है. उनका साथ देने के लिये अन्य शिक्षकों प्रो ब्रजेश कुमार, डॉ अशोक कुमार रवानी, डॉ स्वाति वत्स, डॉ स्वाति सोरेन, डॉ शालिनी शर्मा, प्रो स्वरूप कुमार मिश्रा, डॉ रंजीत कुमार कर्ण, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ विनय कुमार सिंह, डॉ भूषण कुमार सिंह, डॉ रवि शंकर प्रसाद सिंह, डॉ राजेश कुमार, डॉ राजीव कुमार, डॉ दुर्गा तामसोय, डॉ अनुपम, डॉ खुशवन्त कौर, डॉ नूर दानिश, सुबोध कुमार, के ईश्वर राव, चन्दन कुमार, प्रभात पांडे, संजय यादव, दीपक कुमार, ज्योति कुमारी, नीरज नाग, कृष्णा बाग इत्यादि ने भी जी-जान लगाकर सहयोग किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही