Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज में यूजीसी-नेट के लिए दी जाएगी कोचिंग

Jamshedpur (Raj Laxmi) : करीम सिटी कॉलेज में आगामी सत्र से यूजीसी-नेट के पहले पेपर की परीक्षा की तैयारी के लिए कोचिंग की सुविधा दी जाएगी. इसके लिए "काविश" नामक एक योजना का आरंभ किया गया है, जिसके प्रभारी गणित स्नातकोत्तर के अध्यक्ष डॉ. मोहम्मद मोइज़ अशरफ को बनाया गया है. डॉ. अशरफ ने इस संबंध में बताया कि इसी सत्र से "काविश" के तहत यूजीसी-नेट की तैयारी के लिए कोचिंग की शुरुआत की जाएगी. नामांकन की प्रक्रिया मध्य अगस्त तक चलेगी. साल में दो बार दो-दो महीनों के सेशन चलाए जाएंगे. पहला सेशन अप्रैल और मई महीने में और दूसरा सेशन अक्टूबर और नवंबर के महीने में आयोजित होगा. इसे भी पढ़े :  यौन">https://lagatar.in/bollywood-choreographer-ganesh-acharya-gets-bail-in-sexual-harassment-case/">यौन

उत्पीड़न मामले में मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर गणेश आचार्य को मिली जमानत

उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा फायदा : डॉ. मोहम्मद रेयाज

वहीं, पहले सेशन का नामांकन मध्य फरवरी से मार्च तक और दूसरे सेशन का नामांकन मध्य अगस्त से सितंबर तक किया जाएगा. इसमें करीम सिटी कॉलेज के अलावा दूसरे कॉलेज के स्नातकोत्तर या स्नातकोत्तर कर चुके विद्यार्थी दाखिला ले सकते हैं. इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्राचार्य डॉ. मोहम्मद रेयाज ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों को इस कोचिंग से बहुत फायदा होगा. आने वाले समय में भी "काविश" के तहत ऐसी ही अन्य कई स्पर्धात्मक परीक्षाओं की तैयारी करवाई जाएगी. इसे भी पढ़े :  चाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-prestige-of-jmm-saved-in-the-election-of-chief-and-deputy-chief/">चाकुलिया

: प्रमुख और उप प्रमुख के चुनाव में झामुमो की प्रतिष्ठा बची
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही