Search

 
 
 

Jamshedpur : आसनबनी के जविप्र दुकानदार की उपायुक्त से शिकायत

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : पोटका प्रखंड के आसनबनी पंचायत के वीरग्राम, कानिकोला स्थित जन विरतरण प्रणाली दुकान के संचालक बाहा हांसदा की शिकायत कार्डधारियों ने उपायुक्त से की. कार्डधारियों ने बताया कि दुकान का संचालक बाहा हांसदा नियमित रूप से दुकान नहीं खोलता है. साथ ही लाभुकों को राशन देने लिए काफी परेशान करता है. कभी मशीन खराब होने तो कभी खाद्यान्न नहीं आने की बात कहकर बार-बार लौटाता है. यही नहीं प्रति माह डेढ़ से दो किलो अनाज कम दिया जाता है. इसे भी पढ़ें :  Kiriburu">https://lagatar.in/kiriburu-tree-fell-on-kiriburu-badajamada-main-road-traffic-halted/">Kiriburu

: किरीबुरु-बड़ाजामदा मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़, आवागमन ठप
वहीं कुछ कार्डधारियों को समय सीमा बीतने का हवाला देकर फिंगर लेने के बाद भी राशन से वंचित कर देता है. कार्डधारियों ने बताया कि लगभग डेढ़ सौ लोगों को जून माह का खाद्यान्न नहीं दिया गया है. प्रतिनिधिमंडल में पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल, डॉ. सुंदर लाल दास, टीकाराम हेम्ब्रम, दासो सोरेन, लक्ष्मण टुडू, लक्खी दास, गौर चंद्र दास, जितेन दास, कन्हाई दास, पदमलोचन दास, स्वपन दास, तपन दास, विभूति भूषण दास, राकेश दास, सुशील दास, शशधर सिंह, वृहस्पति दास, दीपेश रजक आदि शामिल थे. इसे भी पढ़ें :  Adityapur">https://lagatar.in/adityapur-entrepreneurs-and-municipal-corporation-face-to-face-regarding-holding-tax/">Adityapur

: होल्डिंग टैक्स को लेकर उद्यमी व नगर निगम आमने-सामने
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही