Search

जमशेदपुर : उत्तरी सुसनीगढ़िया की निवर्तमान पंसस पर आचार संहिता उल्लंघन की डीसी से शिकायत

Jamshedpur : उत्तरी सुसनीगढ़िया पंचायत की पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन पर आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगा है. उक्त आरोप उनकी पंचायत के गोलपहाड़ी निवासी रविकांत शर्मा ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी विजया जाधव से की है. रविकांत शर्मा के अनुसार पंचायत चुनाव को लेकर पूरे अनुमंडल क्षेत्र में निषेधाज्ञा के साथ ही आदर्श चुनाव आचार संहिता लगी है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-30-thousand-small-brands-are-meeting-the-countrys-needs-in-retail-business-suresh-sonthalia/">जमशेदपुर

: 30 हज़ार छोटे ब्रांड रिटेल व्यापार में देश की जरूरतों को पूरा कर रहे हैं – सुरेश सोंथालिया

पानी की आपूर्ति की जा रही हैं

लेकिन निवर्तमान पंचायत समिति सदस्य श्वेता जैन के द्वारा मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए निजी टैंकर से जगह-जगह पानी की आपूर्ति की जा रही हैं. जिसकी पुष्टि उनके घर के बाहर एवं पंचायत क्षेत्र अन्यत्र लगे सीसीटीवी से की जा सकती है. उक्त कार्य की उनके द्वारा सोशल मिडिया पर फोटो एवं वीडियो भी वायरल की जा रही है. रविकांत शर्मा ने अपनी शिकायत में फोटो एवं वीडियो भी संलग्न किया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-jdu-leaders-got-instructions-to-get-ready-for-2024-assembly-elections/">जमशेदपुर

: जदयू नेताओं को 2024 विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का मिला निर्देश

घूस लेने के आरोप में एक माह पहले ही आई है जेल से

रविकांत शर्मा के अनुसार पंचायत की योजना (नाली निर्माण) में बिल पास करने के एवज में उनके द्वारा घूस मांगा गया था. कुछ माह पहले घूस की रकम लेते हुए एसीबी की टीम ने श्वेता जैन के रंगेहाथ गिरफ्तार किया था. कुछ माह तक वो चाईबासा जेल में रही. जमानत होने के बाद एक माह पहले ही बाहर आयी हैं. शिकायत में रविकांत शर्मा ने श्वेता जैन पर सरकारी जमीन पर बिल्डिंग बनाकर भाड़ा वसूलने, सरकारी चापानल को हड़पने, पड़ोस की महिला युक्ता सोनी के साथ मारपीट करने का मामले में शिकायत की गई थी. उन्होंने जिला निर्वाचन पदाधिकारी से इस मामले की जांच कराकर उनकी सदस्यता रद्द करने तथा कार्रवाई करने की मांग की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//