Search

 
 
 

Jamshedpur : जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस ने किया जुस्को ऑफिस पर प्रदर्शन

 
  • व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
Jamshedpur (Sunil Pandey) : बिजली पानी समेत अन्य जन समस्याओं को लेकर बृहस्पतिवार को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने जुस्को (अब टीएसयूआईएसएल) कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया. इस दौरान महाप्रबंधक आरके सिंह प्रदर्शनकारी नेताओं से मिले तथा उनकी मांगों से अवगत हुए. जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने उन्हें बताया कि 7 वर्षों से मोहरदा जलापूर्ति योजना का संचालन किया जा रहा है. आज तक पानी की गुणवत्ता में कोई सुधार नहीं हो पाया है. लोगों को गंदा एवं बदबूदार पानी सप्लाई हो रहा है जो पीने योग्य नहीं है. गरीबों से पॉश इलाके की तरह बिजली एवं पानी का चार्ज वसूला जा रहा है. व्यवस्था सुधार नहीं होने पर उन्होंने जोरदार आंदोलन की चेतावनी दी. जिला अध्यक्ष ने पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बागबेड़ा, हरहरगुट्टू किताडीह, खासमहल, परसुडीह, सहित अन्य जगहों पर पानी उपलब्ध कराने के लिए बड़े पैमाने पर टैंकर भेजने की मांग की. इसे भी पढ़ें : Jamshedpur">https://lagatar.in/jamshedpur-instructions-to-start-preparations-for-independence-day-celebrations/">Jamshedpur

: स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू करने का निर्देश

प्रदर्शन में ये लोग हुए शामिल

प्रदर्शन में प्रदेश सचिव राकेश तिवारी, रियाजुद्दीन खान, सामंता कुमार, जिला उपाध्यक्ष शफी अहमद खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, गुरदीप सिंह, अरुण कुमार सिंह, रामदास चौधरी, मुन्ना मिश्रा, अतुल गुप्ता, हरिहर प्रसाद, अंसार खान, रानी राव, रीता शर्मा, प्रभात रंजन श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह, मो शब्बीर ऊर्फ लालबाबू, पंकज सरदार, इंतिखाब वास्ती, मृत्युंजय कुमार, मिठू अग्रवाल, सुरज मुण्डा, संजय घोष, आदित्य सामल, रवि करूवा, सोनी पाजी, राजेश प्रसाद, रवि जैन, ज्योति मिश्र, अशोक सिंह, कुमार गौरव, धीरज कुमार, सन्नी सिंह, सचिन कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद, राजा ओझा, राजेश यादव, चिन्ना राव, अशोक सिंह, सानिया दीप, नुसरत सहित कांग्रेसजन शामिल हुए. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही