Search

 
 
 

Jamshedpur: साकची बाजार में कांग्रेस ने चलाया “हमारे वोटों की चोरी रोकें” हस्ताक्षर अभियान

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को साकची बाजार में “हमारे वोटों की चोरी रोकें” नाम से हस्ताक्षर अभियान चलाया.
 
“हमारे वोटों की चोरी रोकें” अभियान के दौरान हस्ताक्षर करता एक व्यक्ति.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे के नेतृत्व में मंगलवार को साकची बाजार में “हमारे वोटों की चोरी रोकें” नाम से हस्ताक्षर अभियान चलाया. श्री दुबे ने इस मौके पर कहा कि मतदाता सूची में गड़बड़ी, डुप्लीकेट नाम, फोटो रहित रिकॉर्ड और बड़े पैमाने पर नाम हटाने जैसी समस्याएं लोकतंत्र की नींव पर खतरा हैं. कांग्रेस पार्टी पारदर्शिता की मांग को लेकर जनता की आवाज चुनाव आयोग तक पहुंचा रही है.

चुनाव आयोग से कांग्रेस की यह है मांग

कांग्रेस द्वारा मुख्य तौर पर मांग की गई कि चुनाव आयोग मशीन रीडेबल मतदाता सूची को सार्वजनिक करे, प्रत्येक चुनाव से पहले सभी सूची अपडेट्स सार्वजनिक हों, गलत तरीके से नाम हटाने पर त्वरित शिकायत निवारण हो और वोटर लिस्ट में बदलाव के लिए स्पष्ट कट-ऑफ तिथि घोषित की जाए.

यह थे उपस्थित

इस मौके पर अमर कुमार मिश्रा, संजय सिंह आजाद, जसवंत सिंह जस्सी, राजीव मिश्रा, रंजीत सिंह, शाहनवाज खान, अली रजा खान, इंतिखाब वास्ती, सन्नी सिंह, बिजय यादव, गुरदीप सिंह, शमशेर आलम, अखिलेश यादव, निखिल कुमार, हरिहर प्रसाद, सुनीता टोप्पो सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे.

https://lagatar.in/jharkhand-state-co-operative-bank-has-announced-400-vacancies-300-employees-will-get-promotion

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही