Search

 
 
 

Jamshedpur: कांग्रेस ने गिनाई समस्याएं, अपर उपायुक्त से मिल कर उठाई समाधान के लिए आवाज

पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जन समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस पार्टी का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद से मिल कर सात सूत्री समस्याओं के निदान के लिए बात की.
 
अपर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने के बाद कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में जन समस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस पार्टी का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ जिला अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद से मिल कर सात सूत्री समस्याओं के निदान के लिए बात की. सभी समस्याओं को अपर उपायुक्त ने ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का आश्वासन कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को दिया.

सिंचाई नाला का निर्माण व सड़क की मांग

जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने अपर उपायुक्त स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि दक्षिण छोटा गोविन्दपुर पंचायत के अन्तर्गत सुभाष नगर, खाखडीपाडा, पहाड़ी नाला का निर्माण का कार्य एवं पेवर्स ब्लॉक से 50 मीटर सड़क का निर्माण कराना अति आवश्यक है. मुसाबनी प्रखण्ड के चापडी गांव में दिशावा बुलान से मुचीराम की जमीन तक सिंचाई नाला का निर्माण कार्य कराने से किसानों को सहूलियत होगी.

मुसाबनी में नहीं बन पा रहा जाति प्रमाण पत्र

आनंद बिहारी दुबे ने बताया कि मुसाबनी प्रखण्ड क्षेत्र के भूमिहीन, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति के लोगों का जाति प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है. उत्तरी, पूर्वी, पश्चिमी घोड़ाबांधा पंचायत के ग्राम में जुस्को का पानी नया कनेक्शन वर्तमान में नहीं दिया जा रहा है. आम जनता के पीने के पानी के किल्लत को देखते हुए, जुस्को द्वारा पानी का नया कनेक्शन दिलाया जाए.

मुसाबनी क्षेत्र में बालू की किल्लत

मुसाबनी क्षेत्र में बालू की भारी किल्लत हो गई है, अबुआ आवास, गरीबों का गृह निर्माण करना मुश्किल हो गया है. जल्द से जल्द बालू घाटों की बंदोबस्त प्रक्रिया कर सस्ता बालू उपलब्ध कराया जाए. भुइयाडीह क्षेत्र में सड़कों पर बड़े वाहनों की पार्किंग से आम जनता को असुविधा हो रही है. चाकुलिया बिरसा चौक के समीप बिजली पोल सड़क पर है, इसके कारण कुछ दिन पहले एक युवक की दुर्घटना में मृत्यु हो गई, बिजली का पोल हटाया जाए.

अपर उपायुक्त ने दिया समाधान का आश्वासन

प्रतिनिधिमंडल में जिला उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, अवधेश कुमार सिंह, संजय सिंह आजाद, शमशेर खान जिला प्रवक्ता, रेयाज खान, रियाजुद्दीन खान, सामंता कुमार, नलिनी सिन्हा महिला अध्यक्ष, जोगिंदर सिंह राठौर, शमशेर आलम, गोविंदा मुखी, अरूण बारीक, धीरज कुमार, त्रिनाथ, सैयद अख्तर, कौशल प्रधान, संजय घोष, लड्डन खान, कुमार गौरव, सुशील घोष, समीर कुमार, निखिल कुमार आदि शामिल थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही