Search

 
 
 

Jamshedpur : बिजली की समस्याओं के समाधान के लिये कांग्रेस ने महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन

आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आजादनगर रोड नंबर एक, तीन, चार, पांच व छह में स्ट्रीट लाइट की कमी है, जिसके कारण आये दिन घटना घट रही है. मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के बोडोपो बंकाई और अन्य गांव में विद्युतीकरण नहीं हुआ है, वहां विद्युतीकरण कार्य अविलंब कराया जाए.
 
विद्युत महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंपते कांग्रेस जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में मंगलवार को बिजली विभाग से संबंधित जनसमस्याओं के समाधान को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ विद्युत महाप्रबंधक से मिल कर नौ सूत्री समस्याओं के निदान करने के लिए ज्ञापन सौंपा.

सभी जर्जर पोल को बदल कर नया पोल लगाया जाए

आनन्द बिहारी दुबे ने महाप्रबंधक को समस्याओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए कहा कि उत्तर घाघीडीह पंचायत के अन्तर्गत सुरेन्द्र सिंह के घर के सामने रामकुंज मोड़ पर जर्जर पोल को बदला जाए. उत्तर किताडीह पंचायत के अन्तर्गत किताडीह ग्वालापट्टी एवं न्यू कॉलोनी में सभी जर्जर पोल को बदल कर नया पोल लगाया जाए तथा केबुल तार लगाया जाए एवं 200 केवीए का एक अतिरिक्त ट्रांसफर भी लगाया जाए. कैरेज कॉलोना साई मंदिर से हरि मंदिर तक चार पोल का केबुल तार लगाया जाए एवं हरि मंदिर के पास हाईमास्ट लाईट के पास पेड़ की टहनी को हटाया जाए.

आजादनगर में स्ट्रीट लाइट लगाए बिजली विभाग 

आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि आजादनगर रोड नंबर एक, तीन, चार, पांच व छह में स्ट्रीट लाइट की कमी है, जिसके कारण आये दिन घटना घट रही है. मुसाबनी प्रखंड के फॉरेस्ट ब्लॉक पंचायत के बोडोपो बंकाई और अन्य गांव में विद्युतीकरण नहीं हुआ है, वहां विद्युतीकरण कार्य अविलंब कराया जाए. उत्तरी सुसनीगढिया पंचायत के अन्तर्गत गोलपहाड़ी वार्ड नंबर पांच की बस्ती में 12 बिजली पोल लगाएं जाएं, वर्तमान में बांस के पोल लगा कर तार घर घर खींचा गया है, जो खतरनाक है. साथ में केबुल तार भी लगाया जाए. बाहागढ में पोल और केबुल तार लगाया जाए. सरजामदा के जाहेरथान बस्ती में 15 पोल एवं केबुल तार लगाया जाए.

समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का आश्वासन

उपरोक्त सभी समस्याओं को महाप्रबंधक ने ध्यानपूर्वक सुना और समस्याओं का त्वरित समाधान कराने का आश्वासन कांग्रेस पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को दिया. प्रतिनिधिमंडल में उपाध्यक्ष राजकिशोर यादव, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद, लड्डन खान, राजीव मिश्र, सुदर्शन तिवारी, शमशेर आलम, मुन्ना मिश्र, रंजीत सिंह, सन्नी सिंह, सुशील घोष, अजय कुमार यादव, निखिल कुमार आदि शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही