Search

 
 
 

जमशेदपुर : कॉन्वेंट की छात्रा भूमिका ने 95 प्रतिशत अंक हासिल किए

 
Jamshedpur : आईसीएसई की 10वीं के परिणामों में जुगसलाई के शिवचंद शर्मा की सुपुत्री भूमिका शर्मा ने 95% अंक हासिल कर अपने परिवार सहित पूरे समाज को गौरवान्वित किया है. उत्साहित भूमिका शर्मा ने बताया कि वह परीक्षा की तैयारी करते समय हर दिन 12 से 14 घंटे पढ़ाई करती थी. इसे भी पढ़ें : डुमरिया">https://lagatar.in/dumariya-demonstration-in-front-of-damaged-water-tower-in-rangamatia/">डुमरिया

: रांगामाटिया में खराब जलमीनार के सामने किया प्रदर्शन
जमशेदपुर के कॉन्वेंट स्कूल में पढ़ने वाली भूमिका शर्मा ने भविष्य की योजनाओं के बारे में बताया कि वह इन्वेस्टमेंट बैंकिंग के क्षेत्र में पढ़ाई कर नए आयाम हासिल करना चाहती है. उसने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने दादा, दादी और माता-पिता को दिया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही