Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को समर्पित है कोरोना वॉरियर्स पार्क

Jamshedpur (Dharmendra Kumar) : टाटा स्टील द्वारा कीनन स्टेडियम के पुराने पवेलियन के सामने स्टेट माइल रोड पर कोरोना वॉरियर्स पार्क का निर्माण कराया जा रहा है. पार्क का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है. संस्थापक दिवस के अवसर पर टाटा स्टील द्वारा कोरोना फ्रंटलाइन वर्कर्स को यह कोरोना वॉरियर्स पार्क समर्पित किया जाएगा. इस पार्क में डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ, सिक्यूरिटी गार्ड और क्लीनिंग स्टाफ की प्रतिमा लगायी जा रही है. यह पार्क कोरोना के समय फ्रंट लाइन वर्कर्स द्वारा किये गये कार्य व उनकी सेवा को याद कराएगा. वैसे इस पार्क का निर्माण वैश्विक महामारी कोरोना के दौरान अपनी जान की परवाह किये बिना बीमार लोगों की सेवा करने वालों एवं अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए जान गवाने वालों की याद में किया जा रहा है. इसे भी पढ़े : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-one-woman-injured-in-ied-blast-in-sankuburu-forest/">चाईबासा

: संकुबुरू जंगल में आईईडी विस्फोट में एक महिला घायल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही