Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : जिला शिक्षा विभाग में इतिहास और नागरिक विषय में शिक्षक पद के लिए 72 अभ्यर्थियों की हुई काउंसेलिंग

Jamshedpur (Anand Mishra) : जिले के हाई स्कूलों के लिए स्नातक प्रशिक्षित शिक्षकों की इन दिनों जिला शिक्षा विभाग में काउंसेलिंग (सीधी भर्ती) चल रही है. इस क्रम में उनके प्रमाणपत्रों की जांच आदि की जा रही है. शनिवार को इतिहास और नागरिक शास्त्र विषय के लिए शिक्षकों की काउंसेलिंग हुई. इनमें 74 में 72 अभ्यर्थी काउंसेलिंग में शामिल हुए, जबकि दो अनुपस्थित रहे. बता दें कि जिला शिक्षा विभाग की ओर से पिछले शुक्रवार से चयनित अभ्यर्थियों की काउंसेलिंग आरंभ हुई है. इसे भी पढ़ें : कैनवॉस">https://lagatar.in/wash-painting-dying-on-canvas-retired-teachers-of-netarhat-are-trying-to-keep-it-alive/">कैनवॉस

पर दम तोड़ रही वॉश पेंटिंग, जीवंत रखने की कोशिश में लगे हैं नेतरहाट के सेवानिवृत्त शिक्षक
शुक्रवार को अर्थशास्त्र विषय के 22, शारीरिक शिक्षा विषय के चार, अंग्रेजी के 14, भूगोल के 18, बांग्ला के कुल पांच अभ्यर्थियों को बुलाया गया. काउंसलिंग में एक अभ्यर्थी को छोड़ कर अन्य सभी शामिल हुए. काउंसलिंग में आये अभ्यर्थियों ने अपने दस्तावेज की एक कॉपी जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में जमा करायी. सभी ने एक शपथ पत्र भी भरा. जिसमें उन्होंने लिखा कि उनके द्वारा प्रस्तुत किये गये सभी शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक दस्तावेज सही हैं. अगर सत्यापन के दौरान दस्तावेज फर्जी पाये जाते हैं तो विभाग उनकी नियुक्ति रद्द करने के लिए स्वतंत्र है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही