Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोर्ट ने भाजपा नेता विकास सिंह की गिरफ्तारी पर लगाई रोक

Jamshedpur (Rohit Kumar) : जमशेदपुर के मानगो में बीते दिनों डिमना मुख्य सड़क के बीच बने फुटपाथ दुकान को तोड़ने के क्रम में भाजपा नेता विकास सिंह पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगा था. इसको लेकर विकास सिंह ने जमशेदपुर कोर्ट में अग्रीम जमानत याचिका दायर की थी. सोमवार को जमशेदपुर कोर्ट ने मामले की सुनवाई करते हुए विकास सिंह की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है. विकास सिंह के अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार ने कोर्ट को बताया कि विकास सिंह के ऊपर जो धारा लगाई गई है वह सरासर गलत है. विकास सिंह ने केवल दुकान नहीं तोड़ने का निवेदन मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी से किया था. उन्होंने किसी प्रकार का बल का उपयोग नहीं किया था.विकास सिंह ने कहा न्यायालय पर उन्हें पूरा भरोसा है न्यायालय में हमेशा सत्य की जीत होती है आज भी सत्य की जीत हुई है. इसे भी पढ़ें :आदित्यपुर">https://lagatar.in/adityapur-11th-class-studies-started-in-dav-nit/">आदित्यपुर

: डीएवी एनआईटी में 11वीं कक्षा की पढ़ाई शुरू

आपत्ति जताने पर कर दिया था केस

बता दे की मानगो में प्रशासन की ओर से दुकानदारों को बिना किसी सूचना के अचानक हटाया जा रहा था. भाजपा नेता विकास सिंह ने मौके पहुंच कर इस पर आपत्ति जताई थी. विकास सिंह ने दुकान नहीं तोड़ने के लिए मौजुद अनुमंडल पदाधिकारी से निवेदन किया था. इसी मामले में विकास सिंह पर सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-young-man-who-came-out-of-the-house-after-being-reprimanded-by-his-father-went-missing/">जमशेदपुर

: पिता के फटकार लगाने पर घर से निकला युवक लापता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही