Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : सोनारी में अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, घायल टीएमएच में भर्ती

Jamshedpur : सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हारपाड़ा में शुक्रवार की रात अपराधियों ने दीपक कुमार सिंह नामक व्यक्ति को गोली मार दी. घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है. दिलीप की स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सूचना पाकर सोनारी पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है.  दीपक को दो गोली लगी है. इसे भी पढ़ें : आंदोलन">https://lagatar.in/movement-or-business-cheat-people-fill-your-house/">आंदोलन

या धंधा : लोगों को ठगो, अपना घर भरोhttps://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/IMG-20230311-WA0001.jpg"

alt="" width="1080" height="574" />

बाइक से आए दो अपराधियों ने की फायरिंग

सोनारी थाना अंतर्गत कुम्हारपाडा सिनेमा मैदान के पास अज्ञात अपराधियों ने बैर झबरा बस्ती निवासी दीपक कुमार सिंह पर फायरिंग की. अपराधियों ने तीन से चार राउंड फायरिंग की. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. इधर, गोलियों की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों घटना स्थल की ओर दौड़े. स्थानीय लोगों ने दीपक को तत्काल टीएमएच पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है.

पुलिस जांच में जुटी

दीपक को एक गोली पीठ में और एक जांघ में लगी है. दीपक सीडीएसपीएल में चालक का काम करते है. इधर, सिटी एसपी के विजय शंकर और थाना प्रभारी विष्णु राउत भी टीएमएच पहुंचे और दीपक से पूछताछ की. सिटी एसपी के विजय शंकर ने बताया कि दीपक के अनुसार वह पैदल घर जा रहे थे तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो अपराधी आए और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. भागने के क्रम में उन्हें दो गोली लगी. वे किसी को भी नहीं पहचानते. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही