Search

 
 
 

जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में छात्रों का कस्टमर केयर एक्सक्यूटिव एवं आईटी हेल्प डेस्क प्रशिक्षण आरंभ

 
  • कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव व वित्त पदाधिकारी ने किया कौशल विकास कार्यक्रम का उद्घाटन
Jamshedpur (Anand Mishra) : करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत जी एंड जी स्किल डेवलपमेंट की ओर से संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गयी. कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजेंद्र भारती, वित पदाधिकारी डा बीके सिंह एवं प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने संयुक्त रूप से किया. कार्यक्रम में कस्टमर केयर एक्सक्यूटिव एवं आईटी हेल्प डेस्क नामक दो कोर्स का प्रशिक्षण विद्यार्थियों को निःशुल्क मिलेगा. मुख्य अतिथि कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजेंद्र भारती ने इस कार्यक्रम संचालन के लिए कॉलेज परिवार को बधाई दी. इस निमित उन्होंने विश्वविद्यालय की ओर से समुचित सहयोग का आश्वासन दिया. प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने स्वागत भाषण किया एवं अतिथियों को अंग वस्त्र, पौधा भेंट कर सम्मानित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/04/LBSM-2A.jpg"

alt="" width="600" height="338" /> इसे भी पढ़ें : बहरागोड़ा">https://lagatar.in/baharagora-three-women-died-four-injured-due-to-mudslide-during-excavation/">बहरागोड़ा

: खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से तीन महिलाओं की मौत, चार घायल
डॉ अशोक कुमार झा ने जी एंड जी स्किल डेवलपर के प्रति आभार प्रकट किया. उन्होंने कहा कि एलबीएसएम कॉलेज में इस कोर्स को संचालित कर यहां के छात्रों को रोजगार का अवसर प्रदान किया है. विशिष्ट अतिथि वित पदाधिकारी डॉ बी के सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की. जी एंड जी स्किल डेवलपमेंट झारखंड के स्टेट हेड गिरीश श्योरान ने एक्सेल प्रोग्राम, कस्टमर केयर एक्जीक्यूटिव तथा आईटी हेल्प डेस्क आदि कोर्स की विशेष जानकारी छात्र-छात्राओं व शिक्षकों को दी. उद्घाटन समारोह का संचालन प्रो बिनोद कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन कोर्स को-ऑर्डिनेटर डॉ विजय प्रकाश ने किया. कार्यक्रम में कोर्स ट्रेनर के रूप में वर्षा साहा, लवली, अनिमा किस्पोट्टा एवं खुशबू कुमारी उपस्थित थीं. इस अवसर पर डॉ विनय कुमार गुप्ता, डॉ दीपांजय, प्रो पुरुषोत्तम प्रसाद, डॉ मौसमी पॉल, प्रो संतोष राम, डॉ संतोष, डॉ सुधीर, डॉ रानी, प्रो ऋतु, डॉ जया कच्छप एवं प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत 120 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-people-of-govindpur-are-suffering-due-to-air-pollution-preparations-for-movement-after-elections-are-underway/">जमशेदपुर

: वायु प्रदूषण से गोविंदपुर की जनता बेहाल, लोस चुनाव बाद आंदोलन की तैयारी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही