Jamshedpur (Anand Mishra) : जमशेदपुर के करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में इंटमीडिएट के तीनों स्ट्रीम में एडमिशन को लेकर तैयारी कर ली गयी है. हालांकि कॉलेज को अभी भी कोल्हान विश्वविद्यालय अथवा झारखंड अधिविद्य परिषद अथवा एचआरडी के निर्देश का इंतजार है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने इंटमीडिएट में एडमिशन को लेकर गुरुवार को एक बैठक की. बैठक में 30 मई से एडमिशन के लिए आवेदन तथा तयशुदा कटऑफ के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन लिये जाने का निर्णय लिया गया. बताया गया कि कॉलेज में इंटरमीडिएट में एडमिशन के लिए विद्यार्थी 30 मई से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही तयशुदा कटऑफ के आधार पर डायरेक्ट एडमिशन भी ले सकते हैं. इसे भी पढ़ें : संसद">https://lagatar.in/the-case-of-the-inauguration-of-the-new-building-of-parliament-reached-the-supreme-court-requesting-the-president-to-get-it-inaugurated/">संसद
के नये भवन के उद्घाटन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, राष्ट्रपति से उद्घाटन कराये जाने की गुहार डायरेक्ट एडमिशन के लिए कॉमर्स व आर्ट्स (आईकॉम व आईए) में एडमिशन के लिए 60 प्रतिशत कटऑफ तय किया गया है. वहीं साइंट (आईएससी) में एडमिशन के लिए कटऑफ 50 प्रतिशत तय किया गया है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ अशोक कुमार झा ने बताया कि 30 मई से पूर्व विश्वविद्यालय, जैक अथवा एचआरडी की ओर से एडमिशन नहीं लिये जाने से संबंधित कोई निर्देश कॉलेज को प्राप्त हो जाता है, तो इस वर्ष इंटरमीडिएट में एडमिशन लिये जाने के निर्णय को रद्द कर दिया जायेगा. अर्थात् इस वर्ष इंटरमीडिएट में एडमिशन नहीं होगा. [wpse_comments_template]
जमशेदपुर : एलबीएसएम कॉलेज में इंटर में एडमिशन के लिए आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस का कटऑफ तय
Leave a Comment