Search

 
 
 

जमशेदपुर: एटीएम कार्ड बदलकर साइबर बदमाशों ने उड़ाये 55 हजार

 
Jamshedpur : साइबर बदमाश शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखे हुये हैं. कुछ इसी तरह का एक मामला बिष्टुपुर एन रोड स्थित एसबीआइ एटीएम में देखने को मिला. यहां पर आदित्यपुर माझीटोला के रहने वाले सोना-चांदी बनाने वाले कारीगर स्वपन कुमार भोक्ता का एटीएम कार्ड बदलकर साइबर बदमाशों ने 55 हजार रुपये की निकासी एक घंटे के भीतर ही कर ली. मोबाइल पर तीन बार मैसेज आने पर स्वपन को इसकी जानकारी मिली. इसके बाद उन्होंने एटीएम को बंद करवाया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-body-of-ananya-drowned-in-kadma-recovered-from-sati-ghat/">जमशेदपुर:

कदमा में डूबीअनन्या का शव सती घाट से बरामद

एटीएम कार्ड डिसकनेक्ट नहीं होने का बनाया बहाना

स्वपन ने बताया कि वे दोपहर के 12.52 बजे एसबीआइ एटीएम से रुपये निकालने के लिये गये हुये थे. रुपये निकालने के बाद वे बाहर निकल गये थे. इस बीच ही बाहर खड़े दो लड़कों ने कहा कि उनका एटीएम कार्ड डिसकनेक्ट नहीं हुआ है. इसके बाद दोनों ने उनसे एटीएम कार्ड ले लिया और पिन कोर्ड डायल करने को कहा. थोड़ी देर के बाद कहा कि मशीन खराब है और उसी कलर का दूसरा एटीएम कार्ड थमाकर निकल गया.

घर का दरवाजा खोलने के पहले ही हो गयी रुपये की निकासी

स्वपन ने बताया कि वे बिष्टुपुर से निकलकर अभी घर का दरवाजा भी नहीं खोला था कि मोबाइल पर एक-एक करके तीन बार मैसेज आया. पहली बार 5000 रुरपये की निकासी की गयी थी. दूसरी बार 37 हजार रुपये की और तीसरी बार 13 हजार रुपये की ऑन लाइन शॉपिंग की गयी है. घटना के संबंध में स्वपन ने बिष्टुपुर साइबर थाने में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-fraud-of-4-21-crores-by-taking-power-of-attorney-in-baradwari/">जमशेदपुर:

बाराद्वारी में पावर ऑफ एटर्नी लेकर 4.21 करोड़ की धोखाधड़ी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही