Search

 
 
 

जमशेदपुर : बेटियां घर को खुशहाल बनाती है- पारस नाथ मिश्र

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : गोलमुरी स्थित हेमकुंड पब्लिक स्कूल में जननी को जीने दो कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत राज्य पर्यवेक्षण बोर्ड के सदस्य और हेमकुंड पब्लिक स्कूल के निदेशक पारस नाथ मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलित कर की पारस नाथ मिश्र ने शिक्षकों और विद्यार्थियों से कन्या की रक्षा के लिए लिंग परीक्षण पर रोक के लिए शपथ दिलवाया. साथ ही सभी को पीसीपीएनडीटी कानून के विषय में जानकारी दी. श्री मिश्र ने कहा कि पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत लिंग जांच एक अपराध है. इस संबंध में अगर किसी को कोई जानकारी मिलती है तो सीधे उपायुक्त से शिकायत की जा सकती है. उपायुक्त 24 घंटे के अंदर उसपर करवाई करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-abvp-distributes-food-items-among-children-with-disabilities-at-cheshire-home/">जमशेदपुर

: एबीवीपी ने चेशायर होम में दिव्यांग बच्चों के बीच खाद्य सामग्री का किया वितरण

कानून की जागरूकता जरूरी

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/हेमकुंड-पब्लिक-स्कूल.jpg"

alt="" width="1280" height="960" /> पारस नाथ मिश्र ने कहा की आज भी पैसे के लालच में कुछ चिकित्सक लिंग जांच करते है. कहा बेटियां घर को सवारतीं हैं, उनके बिना समाज की कल्पना ही नहीं की जा सकती है. स्कूलों में यह कार्यक्रम इसलिए आयोजित किया जा रहा है ताकि बच्चे पीसीपीएनडीटी कानून को समझ सके और बच्चियों के बचाने में इसका प्रयोग करें. इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी बच्चो ने दीप प्रज्ज्वलित किया और लिंग जांच के खिलाफ प्रण लिया. कार्यक्रम में स्कूल के सारे विद्यार्थी और शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-delegation-of-singhbhum-chamber-felicitates-health-minister-banna-gupta/">जमशेदपुर

: सिंहभूम चैंबर के प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ मंत्री बन्ना गुप्ता का किया अभिनंदन
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही