Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : एमजीएम अस्पताल का डीसी-डीडीसी ने किया औचक निरीक्षण, रविवार के दिन भागे-भागे पहुंचे अधीक्षक-उपाधीक्षक व अस्पतालकर्मी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur ( Sunil Pandey) : रविवार को उपायुक्त विजया जाधव की अगुवाई में प्रशासनिक अधिकारियों ने कोल्हान प्रमंडल के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम का औचक निरीक्षण किया. प्रशासनिक अमला के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिलने के बाद अधीक्षक, उपाधीक्षक समेत अस्पताल के जवाबदेह कर्मचारी भागे-भागे अस्पताल पहुंचे. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने पाया कि अस्पताल में प्रतिनियुक्त आउटसोर्स कर्मी ड्यूटी में नहीं हैं. इससे नाराज होकर उपायुक्त ने अस्पताल अधीक्षक को रविवार के दिन भी आउटसोर्स कर्मियों को ड्यूटी पर बुलाने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा आवश्यक सेवा है साथ ही एमजीएम में कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों के मरीजों का लोड रहता है. ऐसे में अस्पताल फुल स्ट्रेंथ में ही रविवार को भी संचालित हो ताकि मरीजों का सही तरीके से इलाज हो सके. स्टोर कीपर भी रविवार के कारण ड्यूटी में नहीं थी, उपायुक्त द्वारा किसी अन्य को भी रविवार का चार्ज देते हुए स्टोर खुला रखने का निर्देश दिया. वहीं आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण करने वाले कर्मी को भी अनिवार्य रूप से रविवार के दिन भी आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण करने का निर्देश दिया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-provincial-meeting-of-ladakh-and-jammu-kashmir-study-center-organized/">जमशेदपुर

: लद्दाख व जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र की प्रांतीय बैठक आयोजित

जगह-जगह गंदगी देखकर जतायी नाराजगी

निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने इमरजेंसी में पहुंचकर मरीजों से उनका कुशलक्षेम जाना तथा अस्पताल प्रबंधन द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली. इस दौरान उन्होंने भोजन की गुणवत्ता, साफ सफाई, नियमित अंतराल पर बेडसीट बदलना हो या डॉक्टर के विजिट के सम्बन्ध में पूछताछ की. अस्पताल परिसर में कई स्थानों पर गंदगी भी दिखी, जिस पर उन्होंने साफ-सफाई पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया. इस दौरान उपायुक्त द्वारा एमजीएम अस्पताल परिसर में किये जा रहे आधारभूत संरचना निर्माण कार्य का भी जायजा लिया गया, कार्यकारी एजेंसी के प्रतिनिधियों ने कुछ समस्याओं से अवगत कराया जिसपर उचित कार्रवाई को लेकर उन्होंने आश्वस्त किया. परिसर में कई भवन जर्जर घोषित किए गए हैं जिसे जल्द गिराने का भी निर्देश दिया गया. साथ ही अस्पताल में कबाड़ हो चुके फर्नीचर के सामान, स्ट्रेचर, उपकरण आदि को लेकर कमिटी गठित करते हुए नीलामी कराने का निर्देश दिया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-ncp-organized-training-camp-on-the-birth-anniversary-of-pandit-chandrashekhar-azad/">जमशेदपुर

: पंडित चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर एनसीपी ने प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया

प्रशासनिक टीम के निरीक्षण का दिख रहा फर्क

मीडियाकर्मियों से बातचीत में उपायुक्त ने कहा कि एमजीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गठित टीम प्रत्येक दिन दो बार अस्प्ताल का निरीक्षण कर उपायुक्त कार्यालय को रिपोर्ट करती है. फिलहाल रिपोर्टिंग के जो मानक हैं उसमें बहुत सुधार दिख रहा है. उन्होंने इसे माइक्रोलेवल पर कुछ और मानक को जोड़ते हुए निरीक्षण कार्य को आगे भी किये जाने की बात कही. साथ ही व्यवस्थाओं में सुधार को लेकर कहा कि यह एक सतत प्रक्रिया है. जिसमें समय समय पर उचित कदम अभी उठाये जा रहे हैं आगे भी एमजीएम में दी जा रही स्वास्थय सुविधाओं को और बेहतर करने का प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जाएगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-block-level-subroto-cup-football-competition-organized-in-nandup/">जमशेदपुर

: नांदूप में आयोजित हुई प्रखंडस्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही