Search

 
 
 

Jamshedpur : डीसी ने किया घाटशिला के विसर्जन घाटों का निरीक्षण

डीसी ने पंडालों में बिजली व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगमता को प्राथमिकता में रखते हुए पूजा संपन्न करायें.
 

Vishwajeet Bhatt


Jamshedpur : डीसी कर्ण सत्यार्थी ने गुरुवार को घाटशिला प्रखंड के शहरी क्षेत्र में दुर्गा पूजा पंडालों व स्वर्णरेखा नदी के विसर्जन घाटों का निरीक्षण किया. उन्होंने पूजा समितियों, प्रशासन व पुलिस के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान डीसी ने पंडालों में बिजली व्यवस्था, अग्निशमन उपकरण, अलग-अलग प्रवेश एवं निकास मार्ग, भीड़ प्रबंधन, साफ-सफाई एवं पेयजल व्यवस्था की समीक्षा की. उन्होंने पूजा समितियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुगमता को प्राथमिकता में रखते हुए पूजा संपन्न करायें.


डीसी ने लोगों से अपील की कि दुर्गापूजा उत्सव को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने में जिला प्रशासन का सहयोग करें.


घाटों पर गोताखोर व मेडिकल टीम की तैनाती का निर्देश 


स्वर्णरेखा नदी के विसर्जन घाट के निरीक्षण के दौरान डीसी ने घाट पर बैरिकेडिंग, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, गोताखोरों की उपलब्धता, सुरक्षा बलों की तैनाती एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश पदाधिकारियों को दिए. उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान रखा जाए.  ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो. उन्होंने पदाधिकारियों को कहा कि त्यौहार के दौरान लगातार राउंड द क्लॉक मॉनिटरिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहें. निरीक्षण के दौरान घाटशिला एसडीओ सुनील चंद्र, बीडीओ यूनिका शर्मा समेत पुलिस के पदाधिकारी उपस्थित थे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही