Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर डीसी ने की समीक्षा, दिव्यांग बच्चों के एडमिशन पर जोर

पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई.
Advertisement
Advertisement

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राजीव रंजन की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में चल रही शैक्षणिक योजनाओं, विद्यार्थियों के नामांकन, स्कूलों की स्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता को लेकर विस्तार से समीक्षा की गई.

 

उपायुक्त ने विशेष आवश्यकता वाले बच्चों (CWSN) के शत-प्रतिशत नामांकन पर जोर देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि 15 जून से 24 जून तक चलने वाले विशेष अभियान के दौरान ऐसे सभी बच्चों को चिन्हित कर स्कूलों से जोड़ा जाए, जो अब तक शिक्षा की मुख्यधारा से नहीं जुड़े हैं. उन्होंने कहा कि किसी भी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा.

 

बैठक में उपायुक्त ने जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों का प्रत्येक माह कम से कम दो बार औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि छात्राओं की उपस्थिति, भोजन व्यवस्था, आधारभूत सुविधाओं और शैक्षणिक गतिविधियों की नियमित निगरानी की जाए तथा पाई गई कमियों को तुरंत दूर किया जाए.

 

समीक्षा के दौरान यू-डायस (UDISE) डाटा और अन्य शैक्षणिक सूचनाओं को समय पर अपडेट करने पर भी जोर दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि सही और अद्यतन डाटा से विभागीय योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन संभव हो सकेगा.

 


उन्होंने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्राप्त पाठ्यपुस्तकों का वितरण ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के बाद स्कूल खुलते ही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो.

 


बैठक में स्कूली बच्चों के आधार कार्ड, बैंक खाते और जन्म प्रमाण पत्र बनाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने अधिकारियों को कैंप लगाकर इन दस्तावेजों का कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया, जिससे विद्यार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके.

 


पर्यावरण संरक्षण के तहत चल रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने कहा कि 5 जून से 30 सितंबर तक चलने वाले इस अभियान में सभी विद्यालयों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए. अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों में 50, माध्यमिक विद्यालयों में 75 और उच्च विद्यालयों में 100 पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया गया है. साथ ही पौधों की देखभाल पर भी विशेष ध्यान देने को कहा गया.

 


बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, बीईईओ, बीपीओ समेत शिक्षा विभाग के कई अधिकारी और कर्मी उपस्थित रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही