Search

 
 
 

Saraikela News : रुंगटा स्टील हादसे में झुलसे मजदूर की मौत, 15 लाख मुआवजा पर बनी सहमति

चलियामा स्थित रुंगटा स्टील प्लांट में हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ठेका मजदूर रतन घोष की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. प्रबंधन के साथ वार्ता में परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा व अन्य सहायता देने पर सहमति बनी.
 
ठेका मजदूर रतन घोष की फाइल फोटो.

Saraikela : सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के चलियामा स्थित रुंगटा स्टील प्लांट में हुए हादसे में गंभीर रूप से झुलसे ठेका मजदूर रतन घोष की शनिवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसे के बाद मुआवजे को लेकर परिजनों, यूनिय प्रतिनिधियों व कंपनी प्रबंधन के बीच लंबी वार्ता हुई. वार्ता में परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा व अन्य सहायता देने पर सहमति बनी. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया.

 

जानकारी के अनुसार, परसुडीह निवासी 48 वर्षीय रतन घोष 31 मई को प्लांट में कार्य के दौरान गर्म तरल पदार्थ की चपेट में आ गए थे. हादसे में उनका शरीर बुरी तरह झुलस गया था. उन्हें तत्काल टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में भर्ती कराया गया, जहां कई दिनों तक उनका इलाज चला. तमाम प्रयासों के बावजूद शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया.

 

मौत की खबर मिलते ही अस्पताल परिसर में परिजनों, सहकर्मियों व यूनिय प्रतिनिधियों की भीड़ जुट गई. मजदूरों ने कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई और हादसे के कारणों की जांच की मांग की.

 

स्थिति को देखते हुए ठेका एजेंसी श्रीशिवा कंस्ट्रक्शन एंड प्रोजेक्ट के प्रतिनिधि रांची से जमशेदपुर पहुंचे. अस्पताल में स्थानीय जनप्रतिनिधि माणिक मल्लिक, कंपनी प्रबंधन, मजदूर प्रतिनिधियों व मृतक के परिजनों के बीच कई दौर की बातचीत हुई. वार्ता के बाद कंपनी और ठेका एजेंसी ने मृतक के परिवार को 15 लाख रुपये मुआवजा देने पर सहमति जताई. साथ ही अंतिम संस्कार व क्रिया-कर्म से जुड़े सभी खर्च उठाने का आश्वासन भी दिया.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही