Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्वर्णरेखा नदी में मिला कदमा के युवक का शव, 4 मार्च से था लापता

 
Jamshedpur (Rohit kumar) : सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा के पास स्वर्णरेखा नदी में 15 वर्षीय नाबालिग का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान कदमा उलियान स्थित बजरंग पथ निवासी पीयूष श्रीवास्तव के रूप में की गई है. पीयूष 4 मार्च से ही लापता था. 7 मार्च को उसका शव बरामद किया गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसे भी पढ़ें : पूजा">https://lagatar.in/pooja-singhal-physically-present-in-ed-court-hearing-on-discharge-petition-on-march-16/">पूजा

सिंघल ED कोर्ट में हुईं सशरीर हाजिर, डिस्चार्ज पिटीशन पर 16 मार्च को सुनवाई

दोस्तों ने किया था प्रैंक

पीयूष के बड़े भाई आयुष ने बताया कि भाई टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल में 10वीं कक्षा का छात्र था. 4 मार्च की देर शाम क्लास की एक लड़की को सहेलियों ने उसे फोन कर प्रैंक किया था. इसको लेकर उसने फोन पर फटकार भी लगाई थी, पर प्रैंक करने वालों के परिजनों ने उसे पुलिस केस करने की धमकी दे डाली. इसके बाद से वह परेशान था. रात 9 बजे वह साइकिल लेकर थोड़ी देर बाद आने की बात कहकर निकला था फिर वापस नहीं आया. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही