Search

 
 
 

जमशेदपुर : कदमा के युवक का बिष्टुपुर मॉल के पास मिला शव, हत्या की आशंका

 
Jamshedpur (Rohit kumar) :  जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत मॉल के पास सड़क पर कदमा भाटिया बस्ती निवासी 26 वर्षीय रौशन वर्मा का शव पाया गया. पुलिस ने शव को कब्जे में कर परिजनों को इसकी सूचना दी और शव को टीएमएच के शव गृह में रखवा दिया. गुरुवार सुबह परिजन टीएमएच पहुंचे. रौशन पूर्व में एक लर्निंग एप कंपनी में काम करता था पर फिलहाल वह काम से बैठा हुआ था वहीं पिता वीरेंद्र नाथ वर्मा टाटा स्टील के सेवानिवृत कर्मी है. इसे भी पढ़ें :चक्रधरपुर">https://lagatar.in/chakradharpur-husband-killed-his-wife-by-beating-her-in-kudursai-tola-police-engaged-in-investigation/">चक्रधरपुर

: कुदूरसाई टोला में पति ने पीटकर की पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

फोन आने के बाद घर से निकला था रौशन 

पिता वीरेंद्र नाथ ने बताया कि बुधवार शाम पांच बजे रौशन को किसी का फोन आया. इस दौरान रौशन रात आठ बजे तक घर वापस आने की बात कहकर कार से निकल गया. रात आठ बजे वापस नहीं आने पर घर वालों ने उसे फोन करना शुरू किया. हर बार वह फोन उठता पर उसके बगल वाला कोई अनजान युवक कहता कि रौशन उसके साथ है और वह जल्द ही वापस आ जायेगा. देर रात एक बजे फोन करने पर पुलिस ने फोन उठाया और बताया कि रौशन का शव सड़क के किनारे पड़ा हुआ है. रौशन की कार बीच सड़क पर थी और शव लगभग 50 मीटर की दूरी पर था. उसके शरीर पर चोट के निशान थे. इधर पुलिस भी जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें :धनबाद:">https://lagatar.in/dhanbad-hurt-by-husbands-harassment-wife-commits-suicide-police-engaged-in-investigation/">धनबाद:

 पति की प्रताड़ना से आहत पत्नी ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही