Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : पटमदा में पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस

Jamshedpur (Rohit Kumar) : पटमदा थाना अंतर्गत ठनठनी घाटी में गुरुवार सुबह पेड़ से लटका एक शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव मिलने की सूचना पुलिस को दी गई. इधर, सूचना पाकर थाना प्रभारी रंजीत सिंह मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की. मृतक की पहचान कमलपुर थाना क्षेत्र के कुमीर गांव निवासी रामपद महतो उर्फ कंका (28) के रूप में की गई. रामपद के परिजनों को पुलिस ने थाने बुलाकर पूछताछ शुरू की है. कुमीर के ग्राम प्रधान मृत्युंजय महतो ने बताया कि रामपद कुमीर गांव के बाधाकुल्ही का रहने वाला था और उसकी शादी गेंगाड़ा गांव में हुई थी. उसके ससुराल वाले मानगो में रहते थे. वह कुछ दिनों पूर्व ही अपने ससुराल गया था. इधर, परिजनों ने आशंका जताई है कि गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को ठनठनी घाटी में फेंक दिया गया है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-lord-krishna-saved-putna-by-killing-her-while-indra-broke-his-pride/">जमशेदपुर

: भगवान कृष्ण ने पुतना का बध कर उसका उद्धार किया वहीं इंद्र का तोड़ा घमंड

बुधवार शाम ससुराल से निकला था रामपद

जानकारी देते हुए थाना प्रभारी रंजीत सिंह ने बताया कि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि रामपद बुधवार शाम को घर से निकला था फिर वापस नहीं लौटा. अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है. कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही