Search

 
 
 

जमशेदपुर : सीएम से की ग्रामीण चिकित्सकों को मान्यता देने की मांग

 
Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम के ग्रामीण चिकित्सक संगठन (आरएमपी एसोसिएशन) की ओर से झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से मिलकर ग्रामीण चिकित्सकों को भी मान्यता देने की मांग की गयी है. इसको लेकर संगठन के जिला अध्यक्ष अशोक अग्रवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल रांची में जाकर सीएम से मिला और ज्ञापन सौंपा गया. ज्ञापन सौंपने वालों में विधायक मंगल कालिंदी, बहरागोड़ा के विधायक समीर महंती, पोटका विधायक संजीव सरदार, झामुमो नेता मनोज नाहा, पप्पू उपाध्याय आदि भी मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-a-new-twist-has-started-coming-in-debu-das-murder-case-was-there-a-plan-of-murder-in-the-jail-itself/">जमशेदपुर

: देबू दास हत्याकांड में आने लगा है नया मोड़, कहीं जेल में ही तो नहीं बनी थी हत्या की योजना

संगठन की ये हैं मांगों

संगठन की ओर से क्लीनिकल स्टैबलीसमेंट एक्ट को हटाने, आरएमपी बोर्ड का गठन कर संगठन को रजिस्टर्ड करने, सरकार की ओर से राज्य के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य प्रशिक्षण देकर अनुभव प्रदान करने संबंधी मांगें शामिल हैं. अशोक अग्रवाल ने सीएम से कहा कि ग्रामीण चिकित्सकों को सरकार की ओर से उपेक्षित नहीं किया जाये. अगर सरकार की ओर से इस विषय पर ठोस निर्णय लिया गया तो ग्रामीण चिकित्सकों को भी अपनी रोजी चलाने का अवसर मिल सकता है. वहीं सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि इसपर वे विचार करेंगे. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-tractor-hit-the-tempo-in-adityapur-two-injured/">जमशेदपुर

: आदित्यपुर में ट्रैक्टर की ठोकर से टेंपो पलटा, दो घायल
[wpse_comments_template] [wpdiscuz-feedback id="hrlucgg9rd" question="Please leave a feedback on this" opened="0"][/wpdiscuz-feedback]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही