Search

 
 
 

जमशेदपुर : स्कूल-कॉलेज में 22 जनवरी को अवकाश घोषित करने की मांग

 

-- भारतीय जनतंत्र मोर्चा ने जिला उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

Jamshedpur (Ratan Singh) : भारतीय जनतंत्र मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव के नेतृत्व में गुरुवार को जिला के उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा. इसके बताया गया है कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम लला के ऐतिहासिक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव आयोजित होने वाला है. ऐसे में उस दिन पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों, कॉलेजों सहित अन्य सभी शैक्षणिक संस्थानों में एक दिवसीय सरकारी अवकाश घोषित किया जाना चाहिए. ज्ञापन में कहा गया है कि सदियों की प्रतिक्षा के उपरांत अयोध्या में प्रभु श्रीराम लला की विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. इस समारोह के आयोजन से पुरे देश में हर्षोल्लास, उमंग और उत्साह का वातावरण है. सभी देशवासी इस दिन के लिए बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे है.
इसे भी पढ़ें : चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-cnt-act-is-being-flouted-in-land-buying-and-selling/">चाईबासा

: जमीन खरीद-बिक्री में उड़ रही है सीएनटी एक्ट की धज्जियां

उत्सव मानाने की तैयारी मे जुटे लोग

इस ऐतिहासिक मौके पर प्रत्येक सनातन धर्मावलंबी अपने समस्त परिवारजनों के साथ अयोध्या श्री राम मंदिर में प्रुभ श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को सीधा प्रसारण देखना व पुजन- भजन कर इस दिन को उत्सव के रूप में मनाना चाहते है. जिसे देखते हुए इस दिन तमाम शैक्षणिक संस्थानों में सरकारी अवकाश घोषित करना चाहिए. ताकि जिलेवासी इस दिन को अन्य त्योहारों की तरह ही एक भव्य और बड़े उत्सव के रूप में मना सके. इस मौके पर मुख्य रूप से भाजमो जिला महामंत्री मनोज सिंह उज्जैन, विकास गुप्ता, धर्मेंद्र प्रसाद, राघवेंद्र प्रताप सिंह, कैलाश झा, वरूण सिंह, चुन्नु भुमिज, शंकर कर्मकार, बिनोद राय, विजय नारायण सिंह, सोनु तिवारी सहित अन्य उपस्थित थे.[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही