Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जमशेदपुर : कोरोना वारियर्स पार्क में पुलिस की प्रतिमा स्थापित करने की मांग

Jamshedpur (Anand Mishra) : संयुक्त युवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सिंह चंदेल ने नवनिर्मित कोरोना वारियर्स पार्क में पुलिस की सांकेतिक प्रतिमा नहीं लगाये जाने पर आपत्ति जतायी है. इस संबंध में उपायुक्त एवं एसएसपी को पत्र लिख कर उन्होंने कहा है कि कोरोना वारियर्स पार्क में सभी करोना योद्धाओं की प्रतिमा स्थापित की गयी है, जिनका मुख्य रूप से संकट की घड़ी में महत्वपूर्ण भूमिका एवं योगदान रहा, लेकिन न जाने क्यों पुलिसकर्मी जिनका सबसे महत्वपूर्ण योगदान रहा, उन्हीं पुलिसकर्मी की प्रतिमा को उस पार्क में स्थापित नहीं किया गया है. उन्होंने सवाल किया है कि पुलिस प्रशासन की भूमिका को गौण रखकर कंपनी क्या संदेश देना चाहता है, यह समझ से परे है. इस पार्क में उनकी प्रतिमा स्थापित कर उन्हें भी बराबर का सम्मान मिलना चाहिए. अतः सहानुभूति पूर्वक विचार कर यथाशीघ्र हस्तक्षेप करते हुए पार्क में पुलिस की भी प्रतिमा को स्थापित करने का कंपनी को दिया जाये. इसे भी पढ़ें : किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-the-forest-fire-increased-the-trouble-of-the-naxalites-gradually-the-naxalites-were-forced-to-retreat/">किरीबुरू

: जंगल की आग ने नक्सलियों की परेशानी बढ़ाई, धीरे-धीरे नक्सली पीछे हटने को मजबूर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही