Search

 
 
 

जमशेदपुर : कोल्हान में घना कोहरा व पलामू प्रमंडल में शीतलहर की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी

 
Jamshedpur (Sunil Pandey) : कोल्हान समेत झारखंड के अन्य हिस्सों में तापमान में तेजी से परिवर्तन होगा. मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन-चार दिनों तक कोल्हान में घना कोहरा छाए रहने तथा पलामू प्रमंडल के पलामू, चतरा, लातेहार, गढ़वा एवं लोहरदगा में शीतलहर चलने की संभावना है. इस संबंध में मौसम विभाग ने दोनों प्रमंडलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. मौसम वैज्ञानिक डॉ.अभिषेक आनंद ने बताया कि हाल के दिनों में बादल एवं पुरवईया हवा के कारण बंगाल की खाड़ी से नमी का प्रवेश झारखंड में हो रहा है. जिसके कारण अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट हो रही है. जो ठंड का कारण बन रही है. उन्होंने बताया कि आगामी तीन-चार दिनों तक कोल्हान प्रमंडल के तीनों जिलों (पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां एवं पश्चिमी सिंहभूम) में घना कोहरा छाया रहेगा. दिन में धूप नहीं अथवा कम खिलेगी. जबकि उत्तरी झारखंड के पलामू संभाग में शीतलहर चलेगी. लोगों से इस दौरान सावधानी बरतने की अपील की गई है. इसे भी पढ़ें : बढ़ती">https://lagatar.in/due-to-increasing-cold-students-not-going-to-college-income-of-e-rickshaws-and-footpath-shops-affected/">बढ़ती

ठंड के कारण कॉलेज नहीं जा रहे स्टूडेंट्स, ई-रिक्शा और फुटपाथ दुकानदारों की आमदनी प्रभावित

चार से पांच डिग्री सेल्सियस तापमान में होगी गिरावट

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि इस सप्ताह के आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी. जिसमें चार से पांच डिग्री सेल्सियस तक तापमान गिर सकता है. उन्होंने कहा कि कमोवेश मकर संक्रांति तक यह स्थित रह सकती है. बुधवार को जमशेदपुर का तापमान सामान्य से नीचे 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ अधिकतम तापमान 23.3 एवं न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-countrys-economy-can-be-strengthened-by-making-agriculture-prosperous-ramesh-bais/">जमशेदपुर

: कृषि को समृद्ध बना देश की अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ किया जा सकता है : रमेश बैस
  [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही