Search

 
 
 

Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल का निरीक्षण कर उपायुक्त ने मरीजों से ली सुविधाओं की ली जानकारी

उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि ओपीडी ससमय संचालित हो, सभी विभागों में प्रतिनियुक्त चिकित्सक एवं पारा मेडिकल स्टाफ ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें एवं नियत समय पर रिपोर्ट करें. परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, विभिन्न विभाग एवं एंबुलेंस संचालन आदि की जानकारी ली.
 
निरीक्षण के दौरान एमजीएम अस्पताल में मरीजों से बात करते उपायुक्त.

Vishwajeet Bhatt

Jamshedpur : उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को एमजीएम अस्पताल सभागार में बैठक कर एवं अस्पताल का निरीक्षण कर अस्पताल के प्राचार्य, अधीक्षक, उपाधीक्षक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. साथ ही मरीजों से भी संवाद स्थापित कर उन्हें मिल रही सुविधाओं को जानकारी ली.

सभी विभागों में रोस्टर ड्यूटी के अनुसार कार्य करने को कहा

उपायुक्त ने अस्पताल प्रबंधन को सख्त निर्देश दिए कि ओपीडी ससमय संचालित हो, सभी विभागों में प्रतिनियुक्त चिकित्सक एवं पारा मेडिकल स्टाफ ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करें एवं नियत समय पर रिपोर्ट करें. परिसर की साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता, विभिन्न विभाग एवं एंबुलेंस संचालन आदि की जानकारी ली. ओपीडी में जूनियर चिकित्सक के साथ-साथ वरीय चिकित्सकों की भी ड्यूटी को लेकर निर्देशित किया. सभी विभागों में रोस्टर ड्यूटी के अनुसार कार्य करने को कहा. 

साफ सफाई पर रहे खास जोर

अस्पताल निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त ने परिसर की साफ-सफाई पर विशेष तौर पर बल दिया तथा अस्पताल के खुले स्थान को मानगो नगर निगम को पार्किंग नीलामी हेतु देते हुए 15 दिनों के भीतर व्यवस्था सुचारू करने की बात कही. अस्पताल के बाहरी परिसर की नियमित सफाई के निर्देश दिए. पर्याप्त ट्रॉली बॉय और सहायक स्टाफ की तैनाती किए जाने, एक्स-रे मशीनों को क्रियाशील करने, यूएसजी यूनिट में कतार प्रबंधन प्रणाली अपनाने, अनाधिकृत प्रवेश पर रोक लगाने तथा चिकित्सीय उपकरणों के बेहतर रखरखाव को लेकर भी निर्देशित किया गया.

पूर्व आकलन कर दवाओं की खरीदारी करें

उपायुक्त ने कहा कि अस्पताल के भीतर दवाओं का पर्याप्त भंडार रखें, पूर्व आकलन कर दवाओं की खरीदारी करें, ताकि मरीजों को बाहर से दवा लेने की निर्भरता कम हो. अस्पताल में स्पष्ट व पर्याप्त साइनेज लगाने, एम्बुलेंस चालकों का प्रशिक्षण, एम्बुलेंस प्रबंधन हेतु एक प्रभारी कक्ष की स्थापना पर भी चर्चा की गई. इस दौरान निदेशक एनईपी संतोष गर्ग, अस्पताल के अधीक्षक डॉ. मंधान, उपाधीक्षक डॉ जुझार माझी तथा अन्य उपस्थित रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही